{"_id":"5c87961bbdec2276d05bfa7e","slug":"pregnant-women-died-with-2-in-road-accident-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर ने महिलाओं को रौंदा, गर्भवती समेत दो की मौत, किशोरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर ने महिलाओं को रौंदा, गर्भवती समेत दो की मौत, किशोरी घायल
Tue, 12 Mar 2019 04:50 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 12 Mar 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को रख कर सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के भैंसाड़ी गांव निवासी सीमा देवी (24) पत्नी धर्मेंद्र कुमार का मायका जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बागपुर भुवना खुर्द गांव में था। सीमा गर्भवती थी। वह करीब एक माह पूर्व अपने मायके आई हुई थी।
विज्ञापन
मंगलवार को सीमा अपनी छोटी बहन रीमा (18) पुत्री रामरुप और पड़ोसी महिला धर्मावती देवी (40) पत्नी रामजनम के साथ मऊ जिले के रामनगर मोड़ के पास स्थित प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर से दवा लेने जा रही थी। तीनों सड़क के किनारे खड़े होकर सवारी गाड़ी के आने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
तभी उसके गांव का रहने वाला रामभजन यादव अपने ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी गिराकर पुन: मिट्टी लेने जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर की स्पीड तेज थी। जैसे ही वह इनके पास ट्रैक्टर लेकर पहुंचा कि स्टाइल में गाड़ी मोड़ने के चक्कर में पेड़ से टकराकर इन तीनों को कुचल दिया।
घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर रामभजन यादव फरार हो गया। लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि सीमा और धर्मावती की मौत हो गई। जबकि रीमा का क्षेत्र के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। धर्मावती देवी चार बच्चों की मां थी। जबकि रीमा मां बनने वाली थी।
Trending Videos
मुआवजे की मांग करते हुए लगाया जाम
घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करते हुए जीयनपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर सीओ सगड़ी शीतला प्रसाद पांडेय कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे।