फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pregnant wife murdered by husband due to illegal relation

सोनभद्र: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को मार डाला, पुलिस ने दबोचा

Thu, 06 Sep 2018 08:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 06 Sep 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
pregnant wife murdered by husband due to illegal relation
पुलिस के गिरफ्त मे आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के एक गांव में बीते दिनों हुई महिला की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही की थी। आरोपी पति को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उक्त महिला के अवैध संबंध के शक में पति ने ही की थी।  
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में मामले के खुलासे के दौरान कहा कि बीते सोमवार को प्रेमिला देवी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। उसका शव घर के पीछे झाड़ी में मिला था।
विज्ञापन

 
मृतका के पुत्र राम की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। परिवार वालों से पूछताछ के दौरान पुलिस को पहला शक उसके पति शंखलाल पर गया। वह पत्नी की हत्या के बाद शव के दाहसंस्कार के दौरान भी घर नहीं आया। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की सुबह छह बजे पुलिस ने प्राइवेट बस स्टैंड बीजपुर के पास से उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरोपी शंखलाल ने बताया कि वह मूल निवासी बभनी थाना क्षेत्र के झापर गांव का है लेकिन काफी दिनों से वह परिवार के साथ रायकालोनी बीजपुर में रह रहा था। उसकी पत्नी की दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध था। 


वह प्रदेश में रहकर कमाता और पत्नी के पास रुपये भेजता था, लेकिन बचत करने की बजाय उसकी पत्नी अवैध कार्यों में खर्च करती थी। जिससे वह परेशान होकर वह रात में घर पहुंचा और झाड़ी में छिपा रहा। मौका देखते ही उसने पत्नी की चाकू से हत्या कर बभनी चला गया। इसके बाद वह ओबरा आ गया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed