फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Precious jewelry and cash stolen during marriage at Om Vilas Resort in varanasi police start investigation

वाराणसी: ओम विलास रिसोर्ट में दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए नीचे रखा गहनों से भरा बैग, पलक झपकते ही चोरी हो गया

Sun, 21 Nov 2021 11:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 21 Nov 2021 11:04 PM IST
सार

शादी और मांगलिक कार्यक्रमों को देखते हुए चोर उचक्के भी सक्रिय हो गए हैं। वाराणसी में रिंग रोड लोढ़ान स्थित ओम विलास रिसोर्ट में शादी के दौरान चोरी की बड़ा वारदात सामने आई है। 

विज्ञापन
Precious jewelry and cash stolen during marriage at Om Vilas Resort in varanasi police start investigation
जौनपुर के एक बड़े कारोबारी के बेटे की शादी में हुई चोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के चांदमारी रिंग रोड लोढ़ान स्थित ओम विलास रिसोर्ट में जौनपुर के एक बड़े कारोबारी के शादी समारोह के दौरान कीमती आभूषण और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने रविवार को शिवपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं रिसोर्ट में लगे सीसी कैमरों में एक संदिग्ध लड़का बैग ले जाते हुए दिख रहा है। फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस उक्त लड़के की खोजबीन कर रही है। मामला हाई प्रोफाइल होने पर एडीसीपी और एसीपी भी रविवार को तफ्तीश के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


जौनपुर के कृति कुंज ऑटो मोबाइल्स की अधिष्ठाता शालिनी के बेटे की शादी शनिवार को शिवपुर थाना अंतर्गत चांदमारी स्थित ओम विलास रिसोर्ट में थी। इसमें ऑटो मोबाइल्स के सेल्समैन अनूप श्रीवास्तव पत्नी संग शरीक हुए।
विज्ञापन


चोरी की जानकारी देर से मिली
रात तकरीबन साढे़ ग्यारह बजे के बाद स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए अनूप अपनी पत्नी संग पहुंचे तो पत्नी ने आभूषण और नकदी से भरा बैग वहीं स्टेज के सामने कुर्सी पर रख दिया। जब स्टेज पर आशीर्वाद देकर लौटी तो बैग गायब मिला। अनूप के अनुसार शादी में खर्चे को लेकर बैग में रुपये रख गए थे और उपहार में मिले ज्वेलरी और अन्य सामानों को बैग में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सोने की चेन, अंगूठी और साढ़े तीन लाख रुपये नकद थे। डायल-112 पर चोरी की सूचना दी गई। शिवपुर इंस्पेक्टर सधुवन राम ने बताया कि चोरी की जानकारी देर से मिली। हालांकि जब पुलिस पहुंची तो रिसोर्ट में लगे कैमरों को खंगाला गया। इसमें एक लड़का बैग लेकर जाते हुए दिखा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।
पढ़ेंः महिला सिपाही संग धोखाधड़ी: वाराणसी में कॉलोनाइजरों ने पैसा लेकर जमीन दूसरे के नाम की रजिस्ट्री, तीन पर मुकदमा दर्ज

रिसोर्ट भी सुरक्षित नहीं

अमूमन लोग यही सोच कर रिसोर्ट और बड़े होटलों में पार्टी रखते हैं ताकि चोरी जैसी घटनाएं न हो। यहां सुरक्षित माने जाने वाले ओम विलास रिसोर्ट की पूरी सतर्कता की हवा निकल गई। लापरवाह प्रबंधन और कर्मचारियों के चलते चोरी की घटना हुई। पीड़ित का आरोप रहा कि रिसोर्ट प्रबंधन ने समय पर मदद नहीं की। 

शादियों में चोर-उचक्के सक्रिय, लॉन वाले भी करते हैं मनमानी
शादी और मांगलिक कार्यक्रमों को देखते हुए चोर उचक्के भी सक्रिय हो गए हैं। लग्न की शुरूआत होते ही चोरी की घटनाएं लॉन और बैंक्वेट हाल में घटित हो रही हैं। वहीं लॉन और रिसार्ट वालों की ओर से भी मानक का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। कई ऐसे लॉन संचालक है, जिनके यहां काम करने वालों की पूरी जानकारी ही नहीं है। बाहरी लड़के और महिलाओं को बिना किसी सत्यापन और आईडी के काम पर रख ले रहे हैं। 
  

लॉन से कीमती आभूषण और नकदी चोरी, मालिक सहित चार पर मुकदमा

हरहुआ स्थित एक लॉन में शुक्रवार रात शादी के दौरान कीमती गहने, उपहार और तीन लाख नकद चोरी हो गए। पीड़ित ने रविवार को लॉन संचालक पर चोरी का आरोप लगाते हुए बड़ागांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया। शिवपुर थाना अंतर्गत भुवनेश्वर नगर कॉलोनी के रहने वाले प्रमोद सिंह के अनुसार शुक्रवार रात बेटी आकांक्षा सिंह की शादी हरहुआ स्थित एक लॉन में थी।

शादी के दौरान लॉन के एक कमरे में पत्नी मुन्नी सिंह ने कपड़े, उपहार, कीमती आभूषण, शादी में खर्च के लिए तीन लाख नकद से भरा बैग रखा था। कुछ देर बाद लौटी तो देखा कि कमरे से बैग गायब था। घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर पुलिस को दी गई। पुलिस ने सीसी कैमरों को खंगाला तो एक संदिग्ध युवक हॉल में बैठा हुआ दिखाई दिया।

प्रमोद सिंह का आरोप है कि पीछे वाले गेट से एक युवक बैग लेकर जाता हुआ दिखा है। लॉन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। लॉन में लगे ज्यादातर कैमरे खराब पड़े हैं, जिससे फुटेज स्पष्ट नहीं आ सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर लॉन मालिक रवि सिंह, प्रबंधक दीपक सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed