{"_id":"5ee7127afc3402213018e236","slug":"pre-monsoon-arrive-in-purvanchal-temperature-decrease-varanasi-weather-summer-monsoon-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री मानसून ने दी दस्तक, गरज चमक के साथ बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री मानसून ने दी दस्तक, गरज चमक के साथ बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम
Mon, 15 Jun 2020 11:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
वाराणसी में रविवार को प्री मानसून की दस्तक के बाद सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने के बाद 11 बजे नम हवा के बीच गरज चमक के साथ हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है।
विज्ञापन
शहरी और ग्रामीण इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने के बाद उमस भी अब कुछ कम हो गई है और तापमान के घटने का क्रम भी जारी है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि इस बार मानसून के भी समय से वाराणसी समेत पूर्वांचल में पहुंचने और अच्छी बारिश के भी आसार हैं। 20 जून तक प्री मानसून की बारिश होती रहेगी।
विज्ञापन