Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prayed to Lord Chitragupta for happiness and prosperity; youth beaten up following a dispute over walking a dog.

Varanasi News: भगवान चित्रगुप्त से सुख-समृद्धि की कामना कीकुत्ते को टहलाने के विवाद में युवक को पीटा

Thu, 12 Nov 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Prayed to Lord Chitragupta for happiness and prosperity; youth beaten up following a dispute over walking a dog.
पीडीडीयू नगर के भोगवार में चित्रगुप्त पूजा में शामिल अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्य। स्रोत:
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर-महमूदपुर मोहल्ले में कुत्ते को टहलाने के दौरान विवाद में एक युवक पर पीटने और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। युवक को बचाने पहुंचे उसके बड़े भाई को भी आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस दो युवकों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, सन्नी अग्रवाल सोमवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे रोजाना की तरह अपने कुत्ते को टहलाने निकला था। इसी दौरान मोहल्ले के अभिषेक यादव से कुत्ते को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अभिषेक ने हाथ में पहने फाइटर से सन्नी पर हमला कर दिया और उसे खींचकर अपनी गोशाला के पास ले गया।
विज्ञापन

वहां उसकी बेरहमी से पिटाई करने के बाद गला दबाने लगा। इसी दौरान सन्नी का बड़ा भाई अविनाश अपने कर्मचारी को छोड़कर घर लौट रहा था। उसने भाई को जमीन पर पड़ा देखा और अभिषेक को उसका गला दबाते हुए पाया। अविनाश ने आरोपी को धक्का देकर भाई को छुड़ाया और शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर अभिषेक ने धमकी दी कि तुम्हारे भाई को जान से मार दिया है, अब तुम्हारी और तुम्हारे दूसरे भाई की बारी है। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस और एंबुलेंस मांगी। पीड़ित के अनुसार एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर परिजन बाइक से सोनू यादव की मदद लेकर उसे राजकीय महिला अस्पताल ले गए।
उपचार के दौरान सन्नी को खून की उल्टियां भी हुईं। आरोप है कि अस्पताल ले जाते समय अभिषेक के बड़े भाई अंकित यादव ने भी पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed