फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prayagraj resident brothers stolen goods worth lakhs including jewelry and cash from Varanasi businessman house after sought help

पहले मांगी मदद फिर दिया धोखा: प्रयागराज निवासी भाइयों ने वाराणसी के व्यापारी के घर से गहने-नकदी समेत लाखों का माल उड़ाया

Sat, 02 Oct 2021 04:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Oct 2021 04:15 PM IST
सार

व्यापारी की तहरीर के आधार पर प्रयागराज के सरराबाग, स्वामी विवेकानंद मार्ग निवासी प्रहलाद सिंह उर्फ अजय और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Prayagraj resident brothers stolen goods worth lakhs including jewelry and cash from Varanasi businessman  house after sought help
भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज निवासी दो सगे भाइयों ने वाराणसी के एक व्यापारी के साथ पहले तो मदद मांगी फिर विश्वासघात कर दिया। व्यापारी के घर में ही ठहरे दोनों भाई दो लाख नकदी सहित लाखों का माल लेकर उड़ गए। घटना के संबंध में भुक्तभोगी व्यापारी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


व्यापारी की तहरीर के आधार पर प्रयागराज के सरराबाग, स्वामी विवेकानंद मार्ग निवासी प्रहलाद सिंह उर्फ अजय और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ शुक्रवार रात भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों भाइयों की तलाश शुरू कर दी है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के जीवधीपुर मोहल्ले में रहने वाले शशांक खन्ना ने बताया कि वो नीचीबाग में कारोबार करते हैं।
विज्ञापन


प्रहलाद सिंह उर्फ अजय और उसके भाई संजय सिंह से चाय की दुकान पर मुलाकात हुई थी। बाद के दिनों में दोनों भाई परिचित हो गए और उनका घर आना-जाना भी शुरू हो गया। आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले परिवार में पैसे की किल्लत की बात कह कर दोनों भाइयों ने कुछ पैसे उधार मांगे, साथ ही घर में रहने की जगह मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब शशांक ने घर में रहने की जगह दे दी। शशांक खन्ना ने बताया कि 26 सितंबर को घर में कोई भी परिवार का सदस्य नहीं था। मौके का फायदा उठाते हुए दोनों भाइयों ने आलमारी का लॉकर तोड़ दिया। करीब दो लाख रुपए कैश, 150 ग्राम सोने का जेवरात और करीब दो किलो चांदी के गहने चुरा ले गए।

शाम में जब सभी लोग घर पहुंचे तो दोनों भाई गायब थे। आलमारी से नकदी समेत जेवरात गायब थे। सीसीटीवी फुटेज देखने पर दोनों भाइयों की करतूत दिखाई दी। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed