{"_id":"69997d3567cb22ae1206c7c1","slug":"prayagraj-police-handed-over-missing-youth-to-his-family-in-varanasi-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी: लापता युवक को खोज परिजनों को सौंपा, चार दिन पहले बाइक लेकर घर से निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी: लापता युवक को खोज परिजनों को सौंपा, चार दिन पहले बाइक लेकर घर से निकला था
Sat, 21 Feb 2026 03:09 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 21 Feb 2026 03:09 PM IST
सार
Varanasi News: भारतगंज चौकी पुलिस ने युवक को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। युवक को आंखों के सामने देखकर परिजनों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को परिजनों को सौंपा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसिक बीमारी से पीड़ित युवक को खोजकर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल वर्मा ने बताया कि चुनमुन यादव (35) पुत्र भुईधर यादव निवासी चितौरा, थाना सिधौरा (वाराणसी) 16 फरवरी को घर से बाइक लेकर निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम डेंगुरपुर गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि गंगा घाट पर एक युवक मिला, जो अपना मोबाइल वहीं फेंककर चला गया था। पुलिस ने मोबाइल को चार्ज कर ऑन किया तो परिजनों का कॉल आया।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों को मांडा थाने बुलाया गया। शुक्रवार को भारतगंज चौकी पुलिस ने युवक को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। चुनमुन को अपनी आंखों के सामने देखकर परिजनों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन