फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   pravin togadiya saya that BJP deniy for ram mandir at ayodhya

भाजपा सरकार ने राम मंदिर बनाने किया था वादा, अब कतरा रही :प्रवीण तोगड़िया

Thu, 30 Aug 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Updated Thu, 30 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
pravin togadiya saya that BJP deniy for ram mandir at ayodhya
प्रवीण तोगड़िया
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि भाजपा सरकार राम मंदिर बनाने से कतरा रही है। भाजपा ने वादा किया था कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो राम मंदिर का निर्माण प्रमुख मुद्दा होगा। लेकिन सत्ता में आने के बाद वह अपने वादे को भूल गई है।
विज्ञापन


गुरुवार को जौनपुर के ईशा अस्पताल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि तीन तलाक के लिए सरकार कानून बना सकती है तो राम मंदिर के निर्माण के लिए कानून बनाने पर अभी तक पहल क्यों नहीं हुई। जबकि राम मंदिर के मुद्दे को लेकर आडवाणी के अलावा पार्टी के बड़े नेताओं ने कई बार अयोध्या की यात्रा कर सभी को जागरूक किया।
विज्ञापन


भाजपा ने दिल्ली में पांच सौ करोड़ की लागत से पार्टी कार्यालय का निर्माण तो करा लिया लेकिन जिस राम मंदिर के नाम पर वह सत्ता में आई उसी राम को भूल गई। विहिप को छोड़ने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर राम मंदिर का मुद्दा छोड़ने के लिए बहुत दबाव बनाया गया पर मैंने राम मंदिर का मुद्दा छोड़ने से संघ को छोड़ना बेहतर समझा। दो अक्तूबर को वह अयोध्या के लिए कूच करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed