फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pravin Togadia requested to doctors that treat the poor patient

डॉ. प्रवीण तोगड़िया की डॉक्टरों से अपील, हर रोज करें एक गरीब का मुफ्त इलाज

Mon, 31 Jul 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 31 Jul 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
Pravin Togadia requested to doctors that treat the poor patient
विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सेवा पर चिंता जताते हुए डॉक्टरों से अपील किया है कि हर रोज एक गरीब मरीज को नि:शुल्क देखें। उन्होंने कहा कि पूरे देश का आरोग्य क्षेत्र आईसीयू में है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की ओर से जो व्यवस्था है, वह पर्याप्त नहीं है। देश की 29 प्रतिशत आबादी तक ही सरकारी स्वास्थ्य सेवा की पहुंच है। बाकी 71 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवा निजी डॉक्टरों ने संभाल रखी है। हालात की बेहतरी के लिए स्वास्थ्य सेवा का बजट और बढ़ाया जाना चाहिए।  
विज्ञापन


वह रविवार को वाराणसी के आईएमए में आयोजित इंडिया हेल्थ लाइन कार्यक्रम में डॉक्टरों को संबोधित कर रहे थे। डॉ. तोगड़िया ने डॉक्टरों से अपील की वे देश सेवा को लक्ष्य कर प्रतिदिन एक गरीब मरीज को निशुल्क देखें। यह मरीज इंडिया हेल्थ लाइन के जरिए संबंधित डॉक्टर को रेफर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. तोगड़िया ने हेल्थ लाइन का टोल फ्री नंबर 18602333666 जारी करते हुए कहा कि यह गरीब मरीजों के लिए है। इस पर फोन करने वाले गरीब मरीजों को उचित डॉक्टर के यहां भेजा जाएगा। इसके अलावा सुदूर गांवों तक पहुंच बनाने के लिए हेल्थ एंबेसडर भी बनाए जा रहे हैं।

जो माह के किसी एक रविवार को गांवों-मुहल्लों में स्वास्थ्य जागरूकता मुहिम चलाएंगे। इस दौरान लोगों के निशुल्क बीपी, सुगर, हीमोग्लोबिन चेक करेंगे। साथ ही, उनके समुचित इलाज के लिए हेल्थ लाइन के जरिए प्रबंध कराएंगे।

दस लाख रक्तदाताओं का मेगा क्लब बनाया जाएगा। महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी पहल होगी। ‘हर हेल्थ आर्गनाइजेशन’ (एचटूओ) के जरिए उनका स्वास्थ्य परीक्षण महिला डॉक्टरों से कराया जाएगा। 

देश में 45 करोड़ लोग बीमार 

Pravin Togadia requested to doctors that treat the poor patient
विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

तोगड़िया ने बताया कि 1.27 करोड़ की आबादी में 45 करोड़ लोग बीमार हैं। 13 करोड़ को शुगर और 20 करोड़ लोग बीपी के शिकार हैं। 40 लाख कैंसर मरीज हैं। 58 प्रतिशत महिला आबादी एनीमियाग्रस्त है।

देश के लोग हर साल 14 लाख करोड़ रुपये स्वास्थ्य पर खर्च कर रहे हैं जबकि देश की कुल आय 16 लाख करोड़ रुपये है। अभी तो हर तीसरा आदमी बीमार है। लोग जागरूक नहीं हुए तो आने वाले 20 सालों में हर दूसरा आदमी बीमार होगा। इस पर 280 लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा। आज भी लोग वार्षिक स्वास्थ्य जांच नहीं कराते हैं। जब बीमार होते हैं तभी डाक्टर के यहां जाते हैं। 


दो साल पहले शुरू हुआ इंडिया हेल्थ लाइन 
प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि हैदराबाद से दो साल पहले इंडिया हेल्थ लाइन शुरू किया गया। फिलहाल देश के 300 स्थानों पर 10 हजार डॉक्टर फ्री में गरीब मरीजों को देख रहे हैं। इसे 50 हजार डाक्टरों तक पहुंचाना है। साथ ही, हेल्थ एंबेसडर बनाए जा रहे हैं। अब तक 60 स्थानों पर सात हजार हेल्थ एंबेसडर बनाया गया है। 
 

स्वस्थ जीवनशैली के सिक्स D
हेल्थ एंबेसडर के प्रशिक्षण सत्र और डॉक्टरों के संबोधन सत्र में तोगड़िया ने जीवनशैली के बारे में बताया। डिसाइड (संकल्प ), डाइट (खानपान), डिटाक्सीफाई एंड एक्सरसाइज (व्यायाम), डीस्ट्रेस (तनावमुक्त जीवन), डीएडिक्शन (व्यसनमुक्त जीवन), डू इट नाऊ (आज अभी करो)  के जरिए स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed