फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pravasi bharatiya sammelan in varanasi preparations moving fast

प्रवासी भारतीय सम्मेलनः कैंप लगाकर कराया जाएगा काशी आतिथ्य का पंजीकरण

Wed, 26 Sep 2018 11:59 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 26 Sep 2018 11:59 AM IST
विज्ञापन
Pravasi bharatiya sammelan in varanasi preparations moving fast
बनारस में अगले वर्ष होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मेहमानों के लिए आवास मुहैया कराने के लिए विकास प्राधिकरण कालोनियों में कैंप लगाकर काशी आतिथ्य ऐप पर लोगों का पंजीकरण कराएगा। कालोनियों में 300 वर्गमीटर से ऊपर के भवनों की सूची भी तैयार होगी। इसके अलावा होटल और गेस्ट हाउस में उपलब्ध कमरों की संख्या को सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने मंगलवार को विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उपाध्यक्ष ने एटीओ को निर्देश दिया कि टूर आपरेटरों की बैठक कर पर्यटन विभाग के गेस्ट हाउस के साथ ही अन्य समुचित आवासों की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त को 300 वर्गमीटर के ऊपर के भवनों की सूची बनाने और ऐसी कालोनियों में कैंप लगाने की व्यवस्था के निर्देश दिए। कॉलोनियों की समितियों से संपर्क कर काशी आतिथ्य के तहत उन्हें जोड़ा जाएगा। एडीएम प्रोटोकाल को क्षेत्रवार होटल व अन्य प्रतिष्ठान मालिकों के साथ बैठक कर कमरों की संख्या की सूची तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएमओ को निर्देश दिया कि आईएमए के डॉक्टरों के साथ शनिवार को बैठक करें। शुक्रवार को उद्योगपतियों के साथ बैठक कराने के लिए उद्योग उपायुक्त करुणा राय को निर्देश दिया। उपाध्यक्ष ने प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए गठित आवास समिति में डीआईओएस को भी शामिल करने को निर्देश दिया। कहा इसकी हर तीसरे दिन प्रगति की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed