{"_id":"eb8beaf42537ca71729a1043888200f8","slug":"prasada-is-not-acceptable-to-the-patriarch-s-name-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितिन प्रसाद का नाम कुलपति को मंजूर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितिन प्रसाद का नाम कुलपति को मंजूर नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 31 Jan 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के लिए मुख्य अतिथि के नाम पर रार बढ़ने के आसार हैं। छात्रसंघ कार्यकारिणी परिषद की बैठक में कुलपति प्रो. यदुनाथ दुबे ने शनिवार की शाम साफ कर दिया कि कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद को छोड़ किसी दूसरे के नाम का चयन किया जाए। जितिन को उद्घाटन समारोह का मुख्य अतिथि बनाना उचित नहीं होगा। उधर, छात्रसंघ के पदाधिकारी भी जितिन को ही अतिथि बनाने की जिद पर अड़ गए हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र धर द्विवेदी ने कहा कि किसी दूसरे नाम पर अगर सहमति बनाने की विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोशिश की तो व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।
दोपहर बाद करीब तीन बजे कुलपति कार्यालय में हुई छात्रसंघ कार्यकारिणी परिषद की बैठक में उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर प्रस्तावित जितिन प्रसाद का नाम कुलपति ने खारिज कर दिया। कुलपति ने कहा कि उद्घाटन समारोह के लिए छात्रसंघ पदाधिकारियों को किसी दूसरे नाम पर सहमति बना लेनी चाहिए। इस पर जिद छोड़न की उन्होंने सलाह दी। इस दौरान प्रो. हरि प्रसाद दीक्षित ने कहा कि किसी शंकराचार्य को ही समारोह का मुख्य अतिथि बना लेना चाहिए।
शंकराचार्य के नाम पर कोई विवाद नहीं होगा लेकिन छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने उनके सुझाव को खारिज कर दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष का कहना था कि जितिन प्रसाद के नाम का निमंत्रण कार्ड भी छप चुका है। कार्ड वितरित भी हो चुका है। जितिन प्रसाद ने विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा दिलवाने का भरोसा भी दिलाया है। अब उद्घाटन समारोह होगा तो उन्हीं के आतिथ्य में होगा। छात्र संघ अघ्यक्ष ने बताया कि वीसी के रवैये के विरोध में आंदोलन की रणनीति रविवार को तय की जाएगी। बैठक में प्रो. रजनीश शुक्ला, प्रो. शीतला प्रसाद के अलावा छात्रसंघ उपाध्यक्ष शिव शंकर यादव, महामंत्री जितेंद्र कुमार और पुस्तकालय मंत्री सूर्य प्रकाश उपस्थित थे।