फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prasad of Shri Kashi Vishwanath Temple will be available for Rs 251 sitting at home

घर बैठे 251 रुपये में मिलेगा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद

Fri, 25 Feb 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Prasad of Shri Kashi Vishwanath Temple will be available for Rs 251 sitting at home
महाशिवरात्रि पर घर बैठे बाबा विश्वनाथ का प्रसाद स्पीड पोस्ट के जरिए आप घर पर मंगा सकते हैं। दरअसल, डाक विभाग और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच एक करार हुआ है। जिसके तहत बाबा का प्रसाद देश भर में कहीं भी मंगाया जा सकता है।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि प्रसाद के लिए अपने नजदीकी डाकघर से 251 रुपये का ई-मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजना होगा। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा आपके पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाएगा। डिब्बा बंद प्रसाद टेंपर प्रूफ लिफाफे में होगा। इससे किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। इसके अलावा इसे मात्र 201 में वाराणसी सिटी डाकघर के काउंटर से भी प्राप्त किया जा सकता है। अभी तक देश के विभिन्न भागों में लगभग 15 सौ लोगों को प्रसाद भेजा जा चुका है। प्रवर अधीक्षक डाकघर राजन ने बताया कि विभाग ने इस बात के भी प्रबंध किए हैं कि श्रद्धालुओं को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एसएमएस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए श्रद्धालुओं को ई-मनी ऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

प्रसाद में शामिल होंगी ये सामग्रियां
पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की छवि, महामृत्युंजय यंत्र, श्री शिव चालीसा, 108 दाने की रुद्राक्ष की माला, बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से भिक्षाटन करते भोले बाबा की छवि अंकित सिक्का, भभूति, रक्षा सूत्र, रुद्राक्ष मनका, मेवा, मिश्री का पैकेट इत्यादि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed