फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Prank video YouTuber thrashed by passers by who Making video of ghost in varanasi

प्रैंक के चक्कर में बुरे फंसे: रात में भूत का वीडियो बनाना यूट्यूबर को पड़ा भारी, राहगीरों ने की पिटाई

Sun, 24 Oct 2021 06:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Oct 2021 06:44 PM IST
सार

वाराणसी में यूट्यूब के लिए प्रैंक वीडियो बनाना युवक को भारी पड़ गया। भूत का वेश धारण कर लोगों को डराने वाले शख्स की सच्चाई जानकर दो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Prank video YouTuber thrashed by passers by who Making video of ghost in varanasi
यूट्यूबर के पास से बरामद बाल और सफेद वस्त्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूट्यूब जैसे वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर आज कल प्रैंक (मजाक) करने का काफी चलन चला है। इस चक्कर में कई बार वीडियो बनाने वाला शख्स मुश्किल में भी पड़ जाता है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भरे पड़े हैं जिसमें प्रैंक वीडियो बना रहे युवक की पिटाई तक हो गई है। कुछ इसी प्रकार का मामला वाराणसी में भी सामने आया है।

विज्ञापन


वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के करौंदी आईटीआई के समीप शनिवार रात एक युवक को यूट्यूब पर भूत का वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। रास्ते से गुजर रहे दो युवकों ने यूट्यूबर की पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों ने रविवार सुबह समझौता कर लिया।
विज्ञापन


चितईपुर एसओ मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि रात के समय आईटीआई करौंदी के पास सड़क पर खड़े होकर एक युवक भूत का वेश धारण कर राहगीरों को डरा रहा था, और सामने यह पूरा दृश्य कैमरे में रिकार्ड हो रहा था। थोड़ी देर बाद दो युवक उसी रास्ते से गुजर रहे थे। अचानक यूट्यूबर उनके सामने कूद गया। यह देख दोनों युवक पहले तो डर गए लेकिन कुछ देर बाद मामला समझ आते ही यूट्यूबर की पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा

युवकों के अनुसार रात में अचानक इस तरह का कृत्य नहीं करना चाहिए। दोनों युवकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने यूट्यूबर को हिरासत में ले लिया। बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
पढ़ेंः सपा के दो गुटों में मारपीट, बीच-बचाव करते नजर आए जिलाध्यक्ष, विधायक पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed