फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Fight between two groups of SP, District President was seen intervening, case filed against MLA

जौनपुरः सपा के दो गुटों में मारपीट, बीच-बचाव करते नजर आए जिलाध्यक्ष, विधायक पर मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Oct 2021 06:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 24 Oct 2021 06:12 PM IST
सार

सपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रमुख महासचिव राज नारायण बिंद के स्वागत में सपा नेता व कार्यकर्ता लखौवा बाजार में खड़े थे। काफिले में शामिल वाहनों को ओवरटेक करने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Fight between two groups of SP, District President was seen intervening, case filed against MLA
सपा के दो गुटों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में समाजवादी पार्टी में अंतर्कलह और गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। लखौआ बाजार में शनिवार को पार्टी के दो नेताओं के समर्थकों के बीच आपस में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इस वीडियो में पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव खुद लोगों को छुड़ाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


उधर, इस मामले में रविवार को बक्शा पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। इनमें एक पक्ष से मल्हनी से सपा विधायक सहित चार नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, जबकि दूसरे पक्ष पर प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष व सपा नेता डा. मनोज और उनके कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सपा नेता व प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि शनिवार को सपा के प्रदेश के प्रमुख महासचिव राज नारायण बिंद के आगमन पर स्वागत के लिए समाजवादी पार्टी के नेता एकत्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहनों के काफिला में कुछ लोग साथ भी चल रहे थे। काफिला लखौवा बाजार के पास पहुंचा तो वहां वाहनों को ओवरटेक करने को लेकर मल्हनी विधायक लकी यादव के चालक व समर्थकों की कहासुनी प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष डा. मनोज यादव से हो गई। इस मसले को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

'सोने की चेन के साथ ही 16 हजार रुपये भी छीन लिए'

डा. मनोज का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनकी सोने की चेन के साथ ही 16 हजार रुपये भी छीन लिए गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस तहरीर के आधार पर विधायक लकी यादव, उनके प्रतिनिधि आशीष कुमार यादव, बच्चू लाल यादव, अमित यादव के अलावा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, बलवा, मारपीट, अपशब्दों के प्रयोग व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

उधर, रविवार को दोपहर में विधायक के प्रतिनिधि आशीष कुमार यादव, बच्चू लाल यादव, राज बहादुर यादव और ओम प्रकाश यादव थाने पहुंचे। इन्होंने तहरीर देकर आरोप लगाया कि डा. मनोज यादव ने अपने कुछ समर्थकों के साथ अपनी गाड़ी को ओवरटेक करते हुए विधायक लकी यादव की गाड़ी में टक्कर मारने की कोशिश की, जिसमें विधायक नहीं थे।

आरोप लगाया कि उन लोगों ने कारण पूछने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। साथ ही विधायक को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी।

विधायक लकी यादव ने आरोपों से किया इंकार

इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। उधर, विधायक लकी यादव ने घटना में शामिल होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि घटना के दौरान वह वहां पर मौजूद ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed