फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pradeep Yadav became Joint Secretary in Bareka Employees Council

Varanasi News: बरेका कर्मचारी परिषद में प्रदीप यादव बने संयुक्त सचिव

Fri, 23 Jan 2026 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Yadav became Joint Secretary in Bareka Employees Council
बरेका कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव पद चुनाव में विजेता प्रदीप कुमार यादव। अमर उजाला
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) कर्मचारी परिषद (कार्यकाल 2025-28) के चुनाव में बृहस्पतिवार को संयुक्त सचिव पद के लिए मतदान करवाया गया। इसके लिए पूर्व में परिषद के चुने गए आठ सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद शाम को जारी परिणाम में इंजन इरेक्शन शॉप में टेक्नीशियन (फिटर) के पद पर कार्यरत प्रदीप कुमार यादव को संयुक्त सचिव पद पर विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

बरेका कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव पद के लिए पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसके लिए जारी अधिसूचना के अनुसार इसी महीने 9 जनवरी को बरेका कर्मशाला, भंडार, कार्मिक लेखा से चुने गए 8 परिषद सदस्योें को मतदान करना था। प्रदीप के अलावा जो चार अन्य प्रत्याशी थे, उनमें किसी को एक भी मत नहीं मिला। मतदान में सभी आठ सदस्यों ने प्रदीप को मत दिया। बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रशासनिक भवन में हुए मतदान के लिए कर्मशाला संख्या एक से प्रदीप कुमार यादव, तीन से मनीष कुमार सिंह, चार से धर्मेंद्र कुमार सिंह और कर्मशाला संख्या पांच/पर्यवेक्षक से अमित कुमार और निर्वाचन क्षेत्र संख्या आठ सिविल एवं विविध से श्रीकांत यादव मैदान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed