फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   PPDDU Inter College will be demolished for expansion of Varanasi airport on order of High Court

हाईकोर्ट का आदेश: वाराणसी एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए टूटेगा पपीडीडीयू इंटर कॉलेज, ध्वस्तीकरण की मिली अनुमति

Mon, 29 Dec 2025 05:37 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 29 Dec 2025 05:37 PM IST
सार

वाराणसी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत टनल और एप्रोच रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इसके जद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पपीडीडीयू) इंटर कॉलेज भी आ रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर इसको ध्वस्त किया जाएगा। 

विज्ञापन
PPDDU Inter College will be demolished for expansion of Varanasi airport on order of High Court
मुख्य टर्मिनल भवन की डिजाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के तहत 450 मीटर लंबी टनल और 2.89 किलोमीटर एप्रोच रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से संचालित इस परियोजना की जद में बाबतपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पपीडीडीयू) इंटर कॉलेज आ गया है। हालांकि मामला हाईकोर्ट भी जा चुका है और ध्वस्तीकरण को अनुमति मिल चुकी है।

विज्ञापन


प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण राष्ट्रीय महत्व की परियोजना है, जिससे वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल के हवाई संपर्क और आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया विधिक रूप से पूरी की जा चुकी है और संबंधित संस्थानों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि परियोजना को तकनीकी और सुरक्षा मानकों के अनुरूप आगे बढ़ाया जा रहा है तथा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर प्रभावित संस्थानों और लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने बताया कि परियोजना के पक्ष में हाईकोर्ट का फैसला भी सरकार के पक्ष में आया है। विद्यालय को पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका है। ध्वस्तीकरण कार्य विद्यालय बंद रहने के दिनों में ही किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed