पावरलिफ्टिंग: महिला और पुरुष दोनों वर्ग में महाराष्ट्र की टीम को खिताब, यूपी को मिला दूसरा स्थान; जुटे दिग्गज
52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महाराष्ट्र की टीम ने महिला और पुरुष दोनों वर्गों में चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर शहर के महुआबाग स्थित एक हाल में 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप एवं स्पेशल ओलंपिक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। बृहस्पतिवार की रात संपन्न इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र ने दोनों वर्गों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
अंतिम दिन कुल पांच केटेगरी की प्रतियोगिता हुई, इसमें महिला वर्ग के 84 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र की प्रतिभा अरुन लोने ने कुल 535 किलो भार उठाकर पहला, महाराष्ट्र की संहिता मलिक ने कुल 490 किलो भार उठाकर दूसरा और आंध्र प्रदेश की ए माधुरी ने 430 किलो भार उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग के ही 84 किलो से अधिक भार वर्ग में आंध्र प्रदेश की डी अनुषा ने कुल 522.5 किलो भार उठाकर प्रथम, केरला की गौरी आर ने 480 किलो भार उठाकर द्वितीय और महाराष्ट्र की स्वरांगी पाटिल ने कुल 425 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पुरुष वर्ग के 105 किलो भार वर्ग की प्रतियोगिता में कर्नाटक के विश्वनाथ बी ने कुल 885 किलो भार उठकर पहला, मध्य प्रदेश के शशांक जोशी ने 867.5 किलो भार उठाकर दूसरा और मो. दानिश ने 857.5 किलो भार उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के 120+ किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के पृथ्वीराज शिंदे ने कुल 880 किलो भार उठाकर प्रथम, विदर्भ के रजत डोंगरे ने कुल 842.5 किलो उठाकर द्वितीय एवं मध्य प्रदेश के यशवर्धन सिंह ने कुल 820 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जम्मू कश्मीर के गौरव शर्मा प्रथम
120+ भार वर्ग की प्रतियोगिता में जम्मू एवं कश्मीर के गौरव शर्मा ने कुल 897.5 किलो भार उठाकर पहला, महाराष्ट्र के सागर मिराषि ने 867.5 किलो भार उठाकर दूसरा और तमिलनाडु के थिनकरण के ने कुल 865 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग की बेस्ट लिफ्टर की श्रेणी में महाराष्ट्र की प्रेरणा साल्वी पहले, गुजरात की रोहित अंजना बी दूसरे और महाराष्ट्र की काजल बनखरे को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ।
पुरुष वर्ग के बेस्ट लिफ्टर की श्रेणी में मध्य प्रदेश के शैलेंद्र सेवतिया को प्रथम, केरल के आदर्श अत्तावर को द्वितीय और तेलंगाना के एम. वंशी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। महिला वर्ग में 54 अंक के साथ टीम चैंपियनशिप का खिताब महाराष्ट्र को, 40 अंक के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे एवं केरल ने 35 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
टीम चैंपियनशिप में 99 अंकों के साथ महाराष्ट्र पहले
पुरुष वर्ग में टीम चैंपियनशिप का खिताब 45 अंक के साथ महाराष्ट्र को, 44 अंक के साथ मध्य प्रदेश द्वितीय एवं 36 अंक के साथ तेलंगाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम चैंपियनशिप में 99 अंकों के साथ महाराष्ट्र पहले, 59 अंकों के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे और 58 अंक के साथ आंध्र प्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी डा. ईरज़ रजा को बुके, माला पगड़ी के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मंच पर पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, महासचिव अमित राय, इंडिया प्रेजिडेंट सतीश कुमार कुदरोली, इंडिया सेक्रेटरी पीजे जोसेफ मौजूद रहे। इससे पहले पूर्व सांसद अतुल राय एवं मोहम्मदाबाद के सीओ सुधाकर पांडेय को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अरविंद शर्मा, संजीव सिंह, पुनीत सिंघल, अमित सैनी, उपाध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव, प्रशांत राय, सत्यम और रोहित तिवारी की मुख्य भूमिका रही।