फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Power supply disrupted by rain; wire snapped in Madauli; no electricity near Kashi Vidyapith for six hours.

Varanasi News: बारिश में लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, मड़ौली में टूट गया तार, काशी विद्यापीठ के पास छह घंटे नहीं रही बिजली

Thu, 03 Sep 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted by rain; wire snapped in Madauli; no electricity near Kashi Vidyapith for six hours.
ट्रांसफॉर्मर में खराबी से बिजली गुल, रुक-रुककर बारिश होते रहने से बढ़ी फाॅल्ट की समस्या
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। तीन-चार दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। बुधवार को शहर से लेकर गांव तक कहीं ट्रिपिंग ने परेशान किया तो कहीं ट्रांसफॉर्मर में खराबी की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इधर, मड़ौली में पेड़ की डाली टूटकर गिरने से तार टूटकर बीच सड़क पर गिर गया। करीब दो घंटे बाद तार जोड़ा जा सका। दूसरी ओर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पास शिक्षक आवास वाली कॉलोनी में सुबह 11 बजे से छह घंटे तक बिजली गुल रही।
तेज हवा और बारिश के समय फाॅल्ट न होने पाए, इसको लेकर बिजली निगम की ओर से लंबे समय से पेड़ों की छंटाई और ढीले तारों को सही करने का अभियान चलाया गया। इसके बाद भी बारिश में लोगों को फाॅल्ट की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कई जगहों पर बिजली के पोल में करंट उतरने की वजह से बिजली गुल रही। मड़ौली वाराणसी एन्क्लेव कॉलोनी में सुबह नौ बजे पेड़ की डाली टूटकर तार पर गिर गई। इस कारण सरकारीपुरा और मुड़ौला क्षेत्र में बिजली कटी रही। करीब दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। सेंट जांस स्कूल के पास पोल में करंट उतर गया, तो भट्टी फीडर में धानीपुर के पास ट्रांसफॉर्मर में खराबी की वजह से लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।
विज्ञापन

राजातालाब में जक्खिनी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों में बुधवार दोपहर एक ट्रांसफॉर्मर में खराबी से बिजली गुल हो गई। लोगों ने इसकी सूचना उपकेंद्र पर दी। इसके बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल करने में छह घंटे का समय लग गया। बारिश की वजह से शाहंशाहपुर गांव में विद्युत पोल के चारों तरफ की मिट्टी हट गई है। इस वजह से पोल टेढ़ा होकर पिछले कई महीनों से झुका हुआ है। बारिश के बाद इसके गिरने का डर बना हुआ है। काशी विद्यापीठ की शिक्षक कॉलोनी में रहने वाली पम्मी सिंह, प्रियंका कुमारी और शशिप्रकाश सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से बिजली गुल हो गई। इसकी सूचना उपकेंद्र को दी गई, लेकिन काफी प्रयास के बाद शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल टावर पर गिरी बिजली, घरों में जले कई सामान
राजातालाब। कचनार स्थित एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर पर बुधवार को बिजली गिर गई। इससे टावर ने काम करना बंद कर दिया। इस कारण संबंधित कंपनी के मोबाइल उपभोक्ताओं का नेटवर्क बंद हो गया। बाद में लखनऊ स्थित केंद्रीय मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से स्थानीय टीम को सूचना और अलर्ट भेजा गया। कंपनी के कर्मचारियों ने पहुंचकर मोबाइल टावर की खराबी को ठीक किया। संवाद


वर्जन
बारिश की वजह से जिले में जिन जगहों पर फाल्ट की जानकारी मिल रही है, वहां संबंधित उपकेंद्रों के माध्यम से कर्मचारियों को भेजकर फाल्ट दुरुस्त कराया जा रहा है। अधिकारियों को भी निगरानी के लिए लगाया गया है। - एके वर्मा, मुख्य अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed