{"_id":"592954b14f1c1bd44a5360cb","slug":"power-supply-continuously-disturbed-at-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":" वाराणसी में सीएम योगी फिर भी बेहिसाब बिजली कटौती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सीएम योगी फिर भी बेहिसाब बिजली कटौती
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 27 May 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
बिजली सप्लाई ठप
- फोटो : demo pic
सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी में हैं। बावजूद इसके बिजली विभाग की मनमानी जारी है। लोगों को न रात में चैन मिल रहा और न दिन में सुकून। आज जब सीएम योगी बीएचयू में थे तो शहर के कई हिस्सों में बिजली की आवाजाही जारी रही।
आला अफसरों के तमाम दावों के बाद भी शहर की जनता को 24 घंटे बिजली देने का दावा फुस्स हो चुका है। शहर के लोगों को उम्मीद थी कि दो दिन शहर में सीएम रहेंगे तो कम से कम दो दिन तक उन्हें बेहतर बिजली मिलेगी लेकिन विभागी अफसरों की मनमानी ने उनकी इस उम्मीद पर भी पानी फेर दिया। लोग गर्मी-ऊमस से बेहाल रहे।
शुक्रवार की भोर तीन बज से सुबह आठ बजे के बीच तीन से चार चरणों में ट्रिपिंग हुई। बिजली की आंखमिचौनी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। औसतन 20 घंटे ही बिजली लोगों को मिल रही है।
विज्ञापन
उधर ककरमत्ता दक्षिणी में गुरुवार की रात 11 बजे से गुल बिजली शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे आई। ट्रांसफार्मर जलने के चलते ऐसा हुआ। औरंगाबाद, सोनिया, मंडुवाडीह, चांदपुर, लोहता, कचहरी, वरुणा पार, लंका आदि क्षेत्रों में बिजली की आंखमिचौनी जारी रही।