फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   power substation for ropeway not built in Bharat Mata Mandir campus due to protest of students

Ropeway Varanasi: विद्यार्थियों के विरोध से रोपवे के लिए बिजली सब स्टेशन का अटका काम, जानें- पूरा मामला

Wed, 06 Nov 2024 12:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 06 Nov 2024 12:00 PM IST
सार

वाराणसी में हो रहे रोपवे के निर्माण में हर दिन बाधा आ रही है। यही वजह है कि इसका काम तेजी से नहीं हो पा रहा है। इसी क्रम में भारत माता मंदिर परिसर में रोपवे के लिए बिजली सब स्टेशन बनाने का छात्र विरोध कर चुके हैं। जिससे यह काम अटका हुआ है। 

विज्ञापन
power substation for ropeway not built in Bharat Mata Mandir campus due to protest of students
रोपवे का चल रहा काम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी में रोपवे संचालन के लिए बिजली निगम की ओर से भारत माता मंदिर परिसर में सब स्टेशन निर्माण का काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है। सब स्टेशन के लिए जिस जगह का चयन किया गया है, उसका छात्र विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन


कैंट रेलवे स्टेशन के साथ ही भारत माता मंदिर परिसर में रोपवे स्टेशन बनाने का काम अंतिम दौर में है। रोपवे संचालन के लिए निर्बाध रूप से बिजली मिलती रहे, इसके लिए बिजली निगम की ओर से भारत माता मंदिर में 33/11 केवी का एक सब स्टेशन बनाने का फैसला लिया गया है। लेकिन, जिस परिसर में सब स्टेशन बनना है, वहीं पर काशी विद्यापीठ का ललित कला विभाग भी है।
विज्ञापन


इस पर छात्रों ने नाराजगी जताई है। इस वजह से सब स्टेशन निर्माण का काम अटक गया है। इस बारे में अधीक्षण अभियंता एके वर्मा का कहना है कि अब जगह को लेकर फैसला वीडीए को करना है। जगह तय होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सब स्टेशन से जुड़े रहेंगे रोपवे के सभी स्टेशन
भारत माता मंदिर परिसर में बनने वाले सब स्टेशन से रोपेवे के सभी स्टेशनों को जोड़ा जाएगा। यहां बिजली निगम की ओर से 5-5 एमवीए के दो पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। रोपवे के संचालन के साथ-साथ स्टेशन पर बिजली आपूर्ति भी इसी से दी जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed