{"_id":"668f847482c6827c540940d9","slug":"power-failure-in-bhu-hospital-prescriptions-not-made-for-30-minutes-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU Hospital: बिजली गुल होने से 30 मिनट तक नहीं बनी पर्ची, काउंटर पर ठप रहा कामकाज; मरीज करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Hospital: बिजली गुल होने से 30 मिनट तक नहीं बनी पर्ची, काउंटर पर ठप रहा कामकाज; मरीज करते रहे इंतजार
Thu, 11 Jul 2024 12:36 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:36 PM IST
सार
बीएचयू अस्पताल में बिजली गुल होने से काउंटर पर कामकाज ठप रहा। ओपीडी की पर्ची 30 मिनट तक नहीं बनी। इस दौरान मरीज इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू अस्पताल के काउंटर पर बुधवार को बिजली गुल होने पर मरीजों को ओपीडी की पर्ची बनवाने के लिए इंतजार करना पड़ा। सुबह साढ़े दस बजे से आधे घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
अस्पताल की ओपीडी में काउंटर पर महिला, पुरुष की लाइन लगी रही। इसी बीच सुबह करीब 10.30 बजे बिजली कट गई। इस कारण पर्ची बनाने का काम बंद हो गया। लोगों ने पूछताछ की तो पता चला कि बिजली आने के बाद ही पर्ची बनेगी। मरीज भी क्या करते, वह बिजली आने का इंतजार करने लगे। कुछ महिला मरीज थककर जमीन पर बैठ गईं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था देखने वाले विभाग को सूचना मिली तो कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब 11 बजे गड़बड़ी दूर हुई तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार का कहना है कि ओपीडी हॉल, ओटी के साथ ही पर्ची काउंटर सहित अन्य जगहों पर पुराने और जर्जर तार सहित अन्य उपकरणों को बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन