फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Power cuts in Varanasi increased trouble due to heat in varanasi

बिजली कटौती से बिलबिला रहे काशीवासी: दिन में आठ, रात में 14 बार कटी बिजली, चार घंटे परेशान रहे लोग

Thu, 13 Jun 2024 11:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Jun 2024 11:22 AM IST
सार

वाराणसी जिले में बिजली कटौती के चलते गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। ठंड में तारों की क्षमता और ट्रांसफाॅर्मर के लोड में बढ़ोतरी करना था। लेकिन, समय से काम न होने से दिक्कतें बढ़ीं हैं। 

विज्ञापन
Power cuts in Varanasi increased trouble due to heat in varanasi
तारों की मरम्मत करता बिजलीकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ती गर्मी में बिजली कटौती की शिकायतों की सुनवाई नहीं होने से उपभोक्ताओं को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को दिन में आठ तो रात में 14 बार बिजली कटौती हुई। इसमें दिन में सुबह नौ से शाम पांच बजे के बीच आठ बार जबकि शाम छह बजे से देर रात तक दस-दस मिनट की 14 कटौतियां की गईं। सभी कटौती मिलाकर लगभग पौने चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं, चितईपुर चौराहे के पास ट्रांसफॉर्मर का जंफर मंगलवार शाम सात बजे टूट गया। इसके चलते क्षेत्र में दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही।

विज्ञापन


बिजली निगम को ठंड के दिनों में ही तारों की क्षमता में बढ़ोतरी करने के साथ ट्रांसफॉर्मर का लोड बैलेंस करना था, लेकिन विभाग ने समय से काम पूरा नहीं किया। इसका खामियाजा गर्मियों में उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग के रूप में भुगतना पड़ रहा है। उपकेंद्र पर लगे पावर ट्रांसफॉर्मर को जलने से बचाने के लिए फीडरवार बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंता एके वर्मा ने बताया कि बिजली आते ही उपभोक्ता एक साथ एसी-कूलर आदि उपकरण चलाते हैं। इससे एक ही समय में लोड बढ़ जाता है और तार टूटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। अगर उपभोक्ता बिजली आने के दस मिनट बाद उपकरण चालू करें तो तार और जंफर टूटने की घटनाओं में कम आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनियाबाग के कालीमहाल में बुधवार को 22 बार, बाग बरियार सिंह में 19 बार कटौती हुई। ट्रांसफार्मर का जंफर टूटने और तार जलने से चौक, दशाश्वमेध, रामापुरा, मच्छोदरी क्षेत्र के मैदागिन, विश्वेश्वरगंज, चौकाघाट, अस्सी, लंका, छित्तपुर, भोगाबीर आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

छह घंटे नहीं आई बिजली

सेवापुरी ब्लॉक के ठटरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रूपापुर फीडर की सप्लाई बुधवार की सुबह साढ़े सात से साढ़े ग्यारह तक चार घंटे और डेढ़ से साढ़े तीन बजे तक कुल छह घंटे बिजली कटौती हुई। इस दौरान सुबह ट्रांसफार्मर का केबल जलने और दोपहर में हिटिंग की वजह से तार टूटने पर बिजली बाधित हुई। शिकायत पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने सुधारकर आपूर्ति बहाल की। ठटरा उपकेंद्र के जेई विनम्र पटेल ने बताया कि रूपापुर फीडर पर लोड ज्यादा है इससे समस्या बढ़ गई। तार की क्षमता बढ़ाने का काम हो रहा है। संवाद

कैंट स्टेशन समेत रेलवे कॉलोनियों में 16 घंटे बिजली गुल
कैंट स्टेशन व आसपास की रेलवे कॉलोनियों में बुधवार की सुबह छह बजे अचानक बिजली गुल हो गई। स्टेशन पर यात्री सुविधा कुछ देर तक प्रभावित हुई। कॉलोनी में कर्मचारियों को पेजयल समेत अन्य सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ा। रात 10 बजे तक बिजली नहीं आई। बिजली कटौती से रेलकर्मियों की पूरी दिनचर्या प्रभावित हुई। उधर, कैंट स्टेशल पर जेनरेटर के सहारे यात्री सुविधा को बहाल किया गया। फॉल्ट ठीक करने वालों ने बताया कि रात 12 से एक बजे तक बिजली सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है।

क्या बोले अधिकारी

भिखारीपुर से स्टेशन को आने वाले विद्युत सप्लाई में लहरतारा के पास फॉल्ट था, जिसे बनाया जा रहा है। इस दौरान स्टेशन पर जेनरेटर के जरिये यात्री सुविधा और रेलवे कॉलोनी में पानी की सुविधा बहाल की गई है। - अशोक पासवान, सहायक मंडल अभियंता विद्युत
 
सारनाथ के जेई को हटाने का दिया आदेश
वाराणसी। सर्किट हाउस में बुधवार को राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कहा कि हर हाल में निर्बाध बिजली आपूर्ति हो। सारनाथ वार्ड के विद्युत विभाग के जेई को कार्यों में लापरवाही पर तत्काल हटाने का आदेश दिया। साथ ही कहा कि बिजली के पोलों को हटाने और लटकते तारों को दुरुस्त करने के कार्यों की स्थलीय जांच क्षेत्रीय जेई और पार्षद की संयुक्त टीम करेगी।  

बिजली कटौती से खफा सोनातालाब के लोगों ने किया सड़क जाम

बिजली कटौती से खफा सोनातालाब सारनाथ के लोगों ने पंचक्रोशी-पांडेयपुर मार्ग पर जाम कर दिया। तकरीबन आधे घंटे तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली विभाग से फोन पर बात की। नया ट्रांसफार्मर लगाने के बाद जाम समाप्त हुआ। एसडीओ आनंद सिंह ने बताया कि दो दिन पहले 630 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। यहां 400 केवीए का ट्राली ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया है। जिससे बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई। विरोध करने वालों में दनियालपुर के राजेश, राजू गुप्ता, गजब नगर के अमृत लाल, राजेश, विनोद अनिकेत आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed