तेज हवा से कटी बिजली: वाराणसी में लगातार सात घंटे हुई कटौती, इनवर्टर बंद; मोबाइल चार्ज खत्म हो गए
Varanasi News: वाराणसी में बिजली कटाैती की समस्या के कारण लोग काफी परेशान हुए। कई घरों में इनवर्टर भी बंद हो गए थे। लाइट कट जाने के कारण पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Weather: हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की निर्बाध बिजली आपूर्ति की पोल खोल दी है। शुक्रवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलते ट्रांसफाॅर्मर पर लगे बुश जल गए तथा पैनल में स्पार्क जैसे लोकल फाल्ट को ठीक करने में बिजली कर्मियों को तीन से चार घंटे लगे। इस कारण शहर से लेकर देहात तक लगातार सात घंटे बिजली कटौती हुई।
बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह हुई बिजली कटौती के कारण कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। शहर से लेकर देहात तक हुई कटौती से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। जलालीपट्टी, भदैनी, अस्सी, ब्रिज इन्कलेव, आदित्यनगर और गोदौलिया क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। लगातार कटौती के कारण इनवर्टर भी बंद हो गए और मोबाइल चार्ज खत्म हो गए।
दोपहर बाद एक बजे से शाम छह बजे तक हर 20 मिनट पर हुई कटौती
सुबह छह बजे कटी बिजली दोपहर करीब एक बजे बहाल हुई, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद फिर कट गई। इसके बाद शाम छह बजे तक बिजली आने-जाने का सिलसिला जारी रहा। कंदवा निवासी विशवजीत पटेल ने बताया कि दोपहर बाद हर 20 मिनट में बिजली कटती रही। सुसुवही निवासी ऋषि पांडेय ने बताया कि सुबह छह बजे कटी बिजली शाम पांच बजे बहाल हुई। अलग-अलग उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मंडुवाडीह उपकेंद्र के पैनल में लगी आग, तीन घंटे में पाया काबू
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्यालय स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर पैनल में स्पार्किंग के कारण आग लग गई। इसके चलते क्षेत्र में सात घंटे तक 10 हजार से अधिक की आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित रही। यहां से बरईपुर उपकेंद्र को बिजली आपूर्ति होती है। आग लगने की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। मुख्यालय परिसर में ट्रांसमिशन के ऊपर स्थित इस उपकेंद्र के पैनल में लगी आग से तीन पैनल पूरी तरह जल गए, जबकि पहले से निकाले गए पांच अन्य पैनल और केबल भी जल गए।
मंडुवाडीह उपकेंद्र में आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया था और प्रभावित क्षेत्रों में दूसरी लाइन से आपूर्ति दी जा रही है। हालांकि जला हुआ पैनल शाम नौ बजे तक पूरी तरह ठीक नहीं हो सका था। - राकेश पांडेय, मुख्य अभियंता