फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Postmen will pay money after reaching home in lockdown in varanasi

लॉकडाउन में पैसे के लिए बैंक-डाकघर नहीं जा पा रहे तो न हों परेशान, फोन कीजिए, डाकिया खुद पैसे लेकर आएगा आपके द्वार

Thu, 09 Apr 2020 12:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 09 Apr 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Postmen will pay money after reaching home in lockdown in varanasi
रूपया(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकना चाह रही है, इसके लिए वह भीड़भाड़ वाली जगह पर लोगों के कम से कम जाने पर जोर दे रही है। इसी को लेकर पैसा निकालने वालों की बैंक या डाकघर पर भीड़ न लगे इसके लिए एक फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


लॉकडाउन में अगर आपको अपने बैंक या डाकघर के खातों से पैसा निकालना है तो अब आपको बैंक या डाकघर तक जाने की जरूरत नहीं है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से जिले में एक नई शुरुआत की गई है। इसके तहत किसी भी खाताधारक को अगर रुपये चाहिए तो डाकघरों के डाकिया खुद आपके दरवाजे तक रुपये लेकर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार ने बताया कि इसके लिए बस लाभार्थी या खाताधारक के पास किसी भी बैंक का खाता होना चाहिए। संबंधित खाते का आधार कार्ड लिंक होना जरूरी है। यह भी ध्यान देना होगा कि एक बार में एक खाते से अधिकतम दस हजार रुपये ही निकाले जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वाराणसी परिक्षेत्र के वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर के डाक अधीक्षकों को इसकी सूचना भेजी जा चुकी है। संबंधित खाताधारक इसके माध्यम से नगदी का भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।

बैंकों एवं डाकघरों में जमा नकदी का भुगतान पाने के लिए लैंडलाइन या मोबाइल नंबर पर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर के साथ आवश्यक नकदी की जानकारी देकर नकदी की होम डिलीवरी मिलेगी।

खाताधारकों व लाभार्थियों को सहायक डाक निदेशक कार्यालय पोस्टमास्टर जनरल के लैंडलाइन नंबर 0542-2504164 व मोबाइल नंबर 9572146902, प्रवर अधीक्षक डाकघर पूर्व मंडल के लैंडलाइन 0542-2401810/मोबाइल नंबर 9935823460 और अधीक्षक डाकघर पश्चिम मंडल के लैंडलाइन 0542- 2509897 व मोबाइल नंबर 7905460454 पर संपर्क कर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं आवश्यक नकदी राशि की जानकारी देनी होगी।

जौनपुर के लिए अधीक्षक डाकघर जौनपुर मंडल के लैंडलाइन नंबर 05452- 243522 व मोबाइल नंबर 9430800816 और गाजीपुर के लिए अधीक्षक डाकघर गाजीपुर मंडल के लैंडलाइन नंबर 0548- 2220385 व मोबाइल नंबर 9415168111 पर सूचना देनी होगी। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि बैंक और डाकघरों में भीड़ रोकने के लिए यह व्यवस्था शुरू कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed