फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Poster war on the wall in BHU campus, Vice Chancellor's picture on the poster of 'Deewar Film' goes viral

बीएचयू में बवाल जारी: कैंपस में दीवार पर पोस्टरवार, 'दीवार फिल्म' के पोस्टर पर कुलपति की तस्वीर लगाकर वायरल

Sun, 05 Nov 2023 11:03 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 05 Nov 2023 11:03 AM IST
सार

बीएचयू कैंपस में एक छात्र ने दीवार फिल्म के पोस्टर पर कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन की तस्वीर लगाकर वायरल की है। इस पर तरह तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Poster war on the wall in  BHU campus, Vice Chancellor's picture on the poster of 'Deewar Film' goes viral
दीवार फिल्म के पोस्टर पर कुलपति की तस्वीर लगाकर कर दी वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू कैंपस में दीवार बनवाने के फैसले पर अब पोस्टरवार भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्टर वायरल हो रहे हैं, जिसमें बीएचयू के विभाजन की बात लिखते हुए उस पर आईआईटी बीएचयू निदेशक प्रो. पीके जैन और बीएचयू कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन की तस्वीर पर टिप्पणी की जा रही है। एक छात्र ने दीवार फिल्म के पोस्टर पर कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन की तस्वीर लगाकर वायरल की है। इस पर तरह तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


आईआईटी निदेशक बोले-हम सब एक परिवार हैं

हम सभी (आईआईटी बीएचयू और बीएचयू) एक परिवार हैं। इसके सदस्य के रूप में जिस तरह से पहले से रहते आ रहे हैं, उसमें किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होने वाला है। सुरक्षा के लिहाज से परिसर में जगह-जगह बैरिकेडिंग कराई जा रही है। सीसीटीवी कैमरा लगवाने के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। - प्रो. पीके जैन, निदेशक, आईआईटी बीएचयू।

विज्ञापन


देर रात पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान


कमिश्नरेट की पुलिस ने शनिवार की आधी रात बाद सीरगोवर्धनपुर और हैदराबाद गेट के समीप चेकिंग अभियान चलाया। बाइक सवार लोगों से पूछताछ की कि वह कहां से आ रहे हैं और कहां जा रहे हैं? संदिग्ध प्रतीत हो रहे लोगों के नाम और पते की तस्दीक भी की गई। देर रात पुलिस की चेकिंग को लेकर काफी चर्चाएं रहीं। वहीं, पुलिस अफसरों का कहना था कि रूटीन चेकिंग की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed