फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   poster of modi in Kashi topic of discussion described Yugpurush and Shiv Bhakt know other specialties

PM Modi : काशी में मोदी का पोस्टर बना चर्चा का विषय, उन्हें लिखा युगपुरुष व शिवभक्त; मंगल केवट ने की खास मांग

Sat, 19 Oct 2024 01:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 01:40 PM IST
सार

Varanasi News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर शहर भर में विभिन्न स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में भाजयुमो कार्यकर्ता का एक पोस्टर भी वायरल हो रहा है। इसके साथ ही मंगल केवट ने एक बार फिर पीएम मोदी से मिलने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
poster of modi in Kashi topic of discussion described Yugpurush and Shiv Bhakt know other specialties
पोस्टर पर लगी हुई पेंटिंग बरेका के अरविंद विश्वकर्मा ने बनाई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आ रहे हैं। उनके स्वागत को लेकर जगह-जगह पोस्टर बैनर लगाकर पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं ने भी अपनी हाजिरी लगा दी है। इस बीच एक पोस्टर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन




पोस्टर पर प्रधानमंत्री मोदी के पीछे भारत का नक्शा बना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में झाड़ू ली हुई है। अन्य चार हाथ भी बने हुए है, जिसमें मोदी अनेक चीजें पकड़े हुए हैं। इसको लेकर भाजयुमो नेता ने कहा कि पीएम के आने पर कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा दौड़ जाती है। पोस्टर में पीएम मोदी के दस हाथ दिए गए हैं, यह उनकी अनोखी कार्यशैली को दर्शाता है। बताया कि पोस्टर पर लगी हुई पेंटिंग बरेका के अरविंद विश्वकर्मा ने बनाई है।
विज्ञापन




दूसरी तरफ, काशी के मंगल केवट ने एक बार फिर पीएम मोदी से मिलने की इच्छा जताई है। वे अपनी ट्रॉली लेकर राजघाट पुल पर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी मांगों को लेकर बैठा हूं। मैं पीएम मोदी से मिलकर गंगा सफाई अभियान को और तेज बनाने की अपील करूंगा। साथ ही राजघाट पुल से आने-जाने वालों के लिए नियम बनवाउंगा, ताकि गंगा में कूड़ा-कचरा न फेंका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed