{"_id":"64f0e8ee64c36afb2d071c64","slug":"postal-department-sent-3500-packet-prasad-of-baba-vishwanath-varanasi-news-c-20-vns1013-345186-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: डाक विभाग ने भेजा बाबा विश्वनाथ का 3500 पैकेट प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: डाक विभाग ने भेजा बाबा विश्वनाथ का 3500 पैकेट प्रसाद
विज्ञापन
सावन माह में डाकघर से काशी विश्वनाथ के प्रसाद के 3500 पैकेट की बिक्री हुई। दक्षिण के राज्यों में प्रसाद की मांग अधिक रही। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट एवं डाक विभाग मिलकर प्रसाद की बिक्री करता है। काउंटर से 2300 पैकेट प्रसाद बिके। बाकी ऑनलाइन बिक्री हुई।
पिछले साल सावन में करीब 1600 पैकेट प्रसाद की बिक्री हुई थी। वाराणसी डाक परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल केके यादव ने बताया कि इस बार सावन में सबसे ज्यादा प्रसाद की बिक्री हुई है। काशी विश्वनाथ की तर्ज पर डाक विभाग ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर एवं केरल के पिथरू पूजा ऑफ थिरूनेल्ली मंदिर के प्रसाद की बिक्री भी शुरू की है।
251 रुपये में मिलता है प्रसाद
डाकघर के काउंटर से लेने पर 201 रुपये में प्रसाद मिलता है। प्रवर अधीक्षक डाकघर वाराणसी पूर्वी मंडल के नाम 251 रुपये के ई-मनी ऑर्डर से प्रसाद घर तक पहुंचता है। इस पर मंगाने वाले का पूरा पता होता है। ई-मनी ऑर्डर देश के किसी भी नजदीकी डाकघर से कर सकते हैं।