{"_id":"60f334068ebc3e61ba28b329","slug":"postal-department-engaged-in-preparations-for-rakshabandhan-envelopes-will-be-available-soon-varanasi-news-vns60103241","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटा डाक विभाग, जल्द मिलेंगे लिफाफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन की तैयारियों में जुटा डाक विभाग, जल्द मिलेंगे लिफाफे
विज्ञापन
अगले महीने रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर डाक विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। हर साल की तरह इस साल भी बहनें अपने भाइयों को डाक के माध्यम से राखियां भेज सकेंगी। इसके लिए जल्द ही डाकघरों में विशेष काउंटर बनाए जाने के साथ ही लिफाफा दिए जाने, स्पीड पोस्ट सहित अन्य औपचारिकताएं भी पूरी कर ली जाएंगी, ताकि राखी भेजने वालों को कोई असुविधा न हो।
कोरोना संक्रमण की वजह से बहुत से लोग सफर करने से भी बच रहे हैं। ऐसे में दूर दराज रहने वाली बहनें अपने भाइयों को डाक के माध्यम से ही राखियां भेजती हैं। कोरोना की पहली लहर के दौरान भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही डाक विभाग के सहयोग से बड़ी संख्या में राखियाें को पोस्टमैन ने लोगों तक पहुंचाया। लोगों की सुविधा के लिए डाक विभाग की ओर से वाटर प्रूफ लिफाफा मंगाया जाता है, वहीं समय से राखियां पहुंचाई जा सकें, इसके लिए स्पीड पोस्ट करने सहित अन्य व्यवस्थाओं की समय-समय पर इसकी मानीटरिंग भी कराई जाती है। अगले महीने 22 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है।
डाक विभाग की ओर से राखियों के भेजने सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जल्द ही फैसला हो जाएगा। हर साल की तरह लोगों को इस साल भी बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
- केके यादव, पोस्टमास्टर जनरल