फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   post office launch new application for online postman location

नहीं पहुंची चिट्ठी तो कोई बात नहीं, अब जानिए पोस्टमैन की ऑनलाइन लोकेशन

Thu, 18 May 2017 06:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 18 May 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
post office launch new application for online postman location
पोस्टमैन
डाक विभाग ने भी अब डिजिटल क्रांति में एक ओर कदम बढ़ाया है। अब डाकघर में स्पीड पोस्ट, पार्सल सहित अन्य पंजीकृत डाक सेवाओं की मानीटरिंग अब आप घर बैठे कर सकेंगे।  पोस्टमैन के पास डाक कब पहुंची, उसका वितरण वह कब करेगा, इस बारे में भी पूरी जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी।
विज्ञापन


डाक विभाग के पूर्वी मंडल की ओर से पोस्टमैन मोबाइल एप्लीकेशन सेवा का शुभारंभ प्रवर अधीक्षक अभिनव प्रताप सिंह की ओर से की गई। 
डाक विभाग की ओर से समय से डाक संबंधित व्यक्ति तक न पहुंचने की शिकायत मिलती रहती है।

इसमें प्राय: पोस्टमैन के कार्यों पर भी सवाल उठता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मोबाइल एप्लीकेशन सेवा के तहत बनारस पूर्वी और पश्चिमी मंडल के सात वितरण डाकघरों के 137 पोस्टमैन को एंड्राइड प्लेटफार्म आधारित 4जी स्मार्ट फोन (मोबाइल) दिया गया।
विज्ञापन


प्रवर अधीक्षक ने बताया कि अब स्मार्टफोन लेकर पोस्टमैन घर आएगा और डाक देने के बाद प्राप्तकर्ता से हस्ताक्षर लेगा या अंगूठा लगवाएगा। इसके माध्यम से डाक वितरण का समय और स्थान तुरंत मुख्य सर्वर पर आ जाएगा जो डाक विभाग की वेबसाइट से कहीं से भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जीपीएस सिस्टम के तहत मुख्य सर्वर से जुड़ा है। बताया कि जल्द ही मुगलसराय, बीएचयू, विश्वेश्वरगंज सहित अन्य डाकघरों में भी यह सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed