फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Post office clerk arrested for making fake certificate in varanasi

UP: मोटा पैसा लेकर धड़ल्ले से फर्जी प्रमाणपत्र बनवाता था पोस्ट ऑफिस का बाबू, जांच में सामने आया सच; गिरफ्तार

Thu, 19 Jun 2025 02:53 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Jun 2025 02:53 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने के आरोप में पोस्ट ऑफिस का बाबू गिरफ्तार किया गया। तहसील को प्राप्त प्रमाणपत्रों की जांच में सच्चाई सामने आई, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Post office clerk arrested for making fake certificate in varanasi
आरोपी दीपक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी प्रमाणपत्र बनवाने के आरोपी प्रधान डाकघर के बाबू को कैंट पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से कई फर्जी प्रमाण पत्र बरामद हुए। पुलिस ने उसके करीबियों से भी पूछताछ की है। 

विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पांडेयपुर के दौलतपुर निवासी दीपक प्रसाद है, जो प्रधान डाकघर नदेसर में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत है। मूलरूप से वह बलिया जनपद के मझौआ, थाना हल्दी का निवासी है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; एक्शन में वाराणसी पुलिस: वरुणा जोन में सात नए माफिया, 38 गुंडों और 23 हिस्ट्रीशीटर पर शिकंजा
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील को प्राप्त प्रमाणपत्रों की जांच में सामने आया कि दीपक प्रसाद ने जो प्रमाणपत्र तैयार किए थे वो फर्जी हैं। जन सेवा केंद्र से सेटिंग कर मोटा पैसा लेकर धड़ल्ले से प्रमाणपत्र जारी करता था। 

अपर नगर मजिस्ट्रेट (फाइनेंस) के आदेश पर तहसील सदर के वरिष्ठ सहायक राजकुमार वर्मा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed