फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   post office case

प्रधान डाकघर घोटाला : खातों से निकाली गई रकम पांच करोड़ के पार, एसआईटी कर सकती है जांच

Sun, 01 Sep 2019 01:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
post office case
डाकघर में लोगों की लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के प्रधान डाकघर कैंट में खाताधारकों के खाते से धोखाधड़ी कर रुपये निकाले जाने के मामले की जांच जल्द ही एसआईटी को मिल सकती है। मामले की जांच कर रहे कैंट थाना प्रभारी ने एसएसपी से एसआईटी जांच की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


उधर, खाताधारकों से धोखाधड़ी के नए मामले भी सामने आते जा रहे हैं और खातों से निकाली गई रकम करीब पांच करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। मामले में चार डाक सहायक निलंबित किए जा चुके हैं। विभागीय जांच भी चल रही है।
विज्ञापन


डाकघर पर अलग-अलग बचत की योजनाओं में रुपये जमा करने वाले खाताधारकों की परेशानियां कम होती नहीं दिख रही है। पिछले पांच दिन में धोखाधड़ी के शिकार लोगों की संख्या 30 तक पहुंच गई है। इनके खाते से पांच करोड़ रुपये निकाले जा चुके हैं। किसी खाताधारक के खाते से 20 तो किसी के खाते से 50 हजार से लेकर एक लाख से अधिक रुपये निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच में तेजी आई है। जांच कर रहे कैंट थाना प्रभारी ने एसआईटी गठन की अनुमति मांगी है। एसएसपी से अनुमति मिलने के बाद टीम गठित कर दी जाएगी। सूत्रों की माने तो इस मामले में अभी कुछ और कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है।

खातों की जांच कराने उमड़े खाताधारक :
प्रधान डाकघर कैंट के खाताधारकों से धोखाधड़ी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों ने मुकदमा दर्ज कराया ही है, दूसरी ओर हर दिन बड़ी संख्या में खाताधारक डाकघर पहुंचकर खातों की जांच करा रहे हैं। शनिवार को भी यहां भीड़ उमड़ी रही। दोपहर में भीड़ इतनी बढ़ गई कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed