फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pornography from children at midnight on Ganga Ghat, neurologists run intoxicated people run away

गंगा घाट पर आधी रात बच्चों से अश्लीलता, न्यूरोलॉजिस्ट ने दौड़ाया तो नशे में धुत लोग भागे

Fri, 07 Feb 2020 01:52 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 07 Feb 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Pornography from children at midnight on Ganga Ghat, neurologists run intoxicated people run away
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गंगा घाटों पर रोजाना शाम गहराते ही गांजा, चरस और शराब पीने वाले अपनी मनमानी पर उतारू हो जाते हैं। वहीं, पुलिस है कि निरीक्षण या कार्रवाई की बजाय चुप्पी साधे रहती है। इस संबंध में गंगा घाटों के किनारे शाम के समय टहलने वाले संभ्रांत लोग लगातार पुलिस से शिकायत भी करते रहते हैं। इसके बावजूद भी कार्रवाई न होना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन

 

बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विजय नाथ मिश्रा रोजाना गंगा घाटों के किनारों संभ्रांत लोगों की टोली के साथ टहलते हैं। बुधवार की रात 12:10 बजे डॉ. मिश्रा ने देखा कि तुलसी घाट पर कुछ लोग गुब्बारा बेचने वाले बच्चों से अश्लीलता से बात करते हुए दुर्व्यवहार कर रहे थे। बच्चों के साथ बदसलूकी देख डॉ. मिश्रा नशे में धुत लोगों की ओर दौड़े तो वह भाग निकले। डॉ. मिश्रा ने घाट के घटनाक्रम का वीडियो पुलिस को ट्वीट किया तो प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर को अभियान चलाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

विज्ञापन

 

यह स्थिति सिर्फ एक घाट की नहीं है, बल्कि शाम से देर रात तक ऐसा नजारा कई घाटों पर देखने को मिल जाता है। इस संबंध में डॉ. मिश्रा ने कहा कि गंगा घाटों पर लोग सुकून और शांति तलाशने आते हैं, लेकिन नशेडि़यों ने माहौल बिगाड़ दिया है। जिला पुलिस और प्रशासन से अपील है कि ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। ताकि, काशी के घाटों की गलत छवि देश और दुनिया में प्रस्तुत न होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed