{"_id":"58764adc4f1c1b1729baa436","slug":"poorvanchal-affected-by-incresing-snowfall-at-mountain","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर जारी बर्फबारी से पूर्वांचल में बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर जारी बर्फबारी से पूर्वांचल में बढ़ी ठिठुरन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 11 Jan 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
सबसे कम तापमान जौनपुर में चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी का असर पूर्वांचल में दिखने लगा है।
मंगलवार से ही चल रही तेज हवा से बढ़ी गलन ने लोगों को ठिठुरा दिया है।
बुधवार को दिन में तेज धूप निकली पर गलन बढ़ने से लोग शाम होते ही घरों में कैद हो गए। बुधवार को सबसे कम तापमान जौनपुर में 4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड से चंदौली के सकलडीहा में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
कोहरे के चलते दर्जनों ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। कुछ दिनों की हल्की राहत देने के बाद ठंड फिर लौट आई है।
जौनपुर में पछुआ हवाओं के साथ बढ़ी गलन से लोग बेहाल दिखे।
भदोही में आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं सर्द हवाओं के चलते बुधवार को जिले के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
आजमगढ़ मऊ और गाजीपुर में दिन में खिली धूप से जहां लोगों को राहत मिली वहीं वहीं शाम होते ही पारा लुढ़कने से गलन बढ़ गई।
सोनभद्र में बुधवार को पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए।
यही हाल मिर्जापुर का रहा। चंदौली में कोहरे के चलते लगभग साठ ट्रेनें घंटों की देरी से मुगलसराय पहुंचीं। वहीं ठंड लगने से सकलडीहा क्षेत्र के दरियापुर गांव में संजय पासवान (35) की मौत हो गई।