{"_id":"65f37bfdb31e426c3a067724","slug":"poonam-maurya-unveiled-the-statue-of-martyr-rajnath-singh-varanasi-news-c-20-vns1013-543532-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पूनम मौर्या ने शहीद राजनाथ सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पूनम मौर्या ने शहीद राजनाथ सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
विज्ञापन
चिरईगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के बराई गांव के निवासी अमर शहीद सैनिक राजनाथ सिंह के नाम पर निर्मित प्रवेश द्वार का उद्घाटन और उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने शहीद की पत्नी कुसुमलता सिंह, पुत्र प्रदीप सिंह, पुत्री किरण व पूनम का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले बलिदानी राजनाथ सिंह के सम्मान में इस मूर्ति का निर्माण कराया गया है। राजनाथ सिंह सेना में सूबेदार के पद पर तैनात थे। सन् 1996 में जम्मू कश्मीर के राजौरी में तैनाती के दौरान हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रामधारी यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष लालबहादुर पटेल, प्रधान पंकज गिरि, राजकुमार, गोलू, सुबेदार यादव मौजूद रहे। संवाद