फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pool testing of corona sample started at IMS BHU, investigation will not be delayed, report will come in time

IMS BHU में कोरोना सैंपल की पूल टेस्टिंग शुरू, जांच में नहीं होगी देरी, समय से आएगी रिपोर्ट 

Thu, 23 Apr 2020 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 23 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pool testing of corona sample started at IMS BHU, investigation will not be delayed, report will come in time
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस के नए-नए मामले मिलने को देखते हुए सैंपल की जांच की कार्रवाई भी तेज हो गई है। समय से रिपोर्ट आ सके, इसके लिए आईएमएस बीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब में बुधवार से पूल टेस्टिंग शुरू हो गई।  बीएचयू की मार्च के पहले सप्ताह से लैब में वाराणसी, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र, भदोही समेत 13 जिलों के सैंपल की जांच हो रही है।

विज्ञापन


अब तक वाराणसी से ही करीब 4000 सैंपल आ चुके हैं। वर्तमान में वाराणसी के करीब 300 सैंपल के साथ ही सभी जिलों को मिलाकर 600 से अधिक सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। इसी को देखते हुए पूल टेस्टिंग शुरू की गई है, ताकि रिपोर्ट समय से आ सके। 
विज्ञापन



....

Pool testing of corona sample started at IMS BHU, investigation will not be delayed, report will come in time
कोरोना का टेस्ट - फोटो : amar ujala

ये है पूल टेस्टिंग

माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी प्रोफेसर गोपालनाथ ने बताया कि पूल टेस्टिंग में एक साथ चार-पांच लोगों के सैंपल की जांच की जाती है। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो इन सभी सैंपल की अलग-अलग जांच की जाती है। इससे फायदा यह होता है कि एक साथ चार-पांच सैंपल की जांच हो जाती है। इससे समय की बचत होती है। 

 

Pool testing of corona sample started at IMS BHU, investigation will not be delayed, report will come in time
कोरोना वायरस, बीएचयू। - फोटो : अमर उजाला।

सैंपल लेने में बरतनी होती है सावधानी

माइक्रोबायोलॉजी लैब के प्रभारी प्रोफेसर गोपाल नाथ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की जो भी टीम सैंपलिंग के लिए जा रही है, उन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है। सैंपल को डबल लेयर में रखना जरूरी है। अगर सैंपलिंग में थोड़ी सी भी गड़बड़ी होगी तो उसका असर रिपोर्ट पर पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed