फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pool counselling for 26 courses will be held for three days at Kashi Vidyapeeth.

Varanasi News: काशी विद्यापीठ में तीन दिन चलेगी 26 पाठ्यक्रमों की पूल काउंसिलिंग

Wed, 15 Oct 2025 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Pool counselling for 26 courses will be held for three days at Kashi Vidyapeeth.
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए तीन चरण में काउंसिलिंग के बाद स्नातकोत्तर और डिप्लोमा के 26 पाठ्यक्रमों में सीटें खाली रह गई हैं। इस पर प्रवेश के लिए तीन दिन 15 से 17 अक्तूबर तक पूल काउंसिलिंग चलेगी। विश्वविद्यालय में चली काउंसिलिंग एमए, एमएससी वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, एमएफए पेंटिंग, अप्लायड आर्टस सहित कई ऐसे कोर्स हैं, जिनमें सीटें नहीं भर पाई हैं। इस पर पूल काउंसिलिंग का निर्णय लिया गया है। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि पूल काउंसिलिंग संबंधित विभागों में ही होगी। इसमें एमएड की काउंसिलिंग 15 से 17 अक्तूबर तक शिक्षाशास्त्र विभाग में करवाई जाएगी। खाली सीटों की जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट से भी ली जा सकती है। अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग स्थल पर बने काउंटर पर ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। अभ्यर्थी काउंसिलिंग स्थल पर अपना गेटपास डाउनलोड कर उसकी हार्ड कापी लेकर ही आएंगे।
विज्ञापन

किस दिन किस विषय की होगी काउंसिलिंग
15अक्तूबर : पीजीडीसीए, एमए/एमएससी गणित, एमए भूगोल, एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी वनस्पति विज्ञान, एमएससी जंतु विज्ञान, एमएसडब्ल्यू, पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट, एमए पत्रकारिता एवं जनसंचार, एमएफए पेंटिंग और एमएफए अप्लाइड आर्ट्स।
विज्ञापन

16 अक्तूबर : एमए इतिहास, एमए अंग्रेजी, डिप्लोमा इन कर्मकांड, एलएलबी, एलएलएम, बीए एलएलबी, बीपीएड एवं एमपीएड।
17 अक्तूबर : एमए समाजशास्त्र, एमए अर्थशास्त्र, एमए राजनीति विज्ञान, एमकॉम, एमए मनोविज्ञान एवं पीजी डिप्लोमा इन साइकोथेरैपी, काउंसिलिंग एंड गाइडेंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed