फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Polytechnic Exam 2024: 1466 candidates left the Polytechnic exam on the second day

Polytechnic Exam 2024: दूसरे दिन 1466 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पॉलिटेक्निक की परीक्षा

Sat, 15 Jun 2024 04:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic Exam 2024: 1466 candidates left the Polytechnic exam on the second day
यूपी पॉलिटेक्निक संयुक्त प्रवेश परीक्षा 13 जून से 18 जून तक तीन पाली में कराई जा रही है। शुक्रवार को दूसरे दिन परीक्षा 16 केंद्रों पर हुई। इसमें 8714 परीक्षार्थियों में 7248 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 1466 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

पहली पाली में मां प्रेमा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 235 छात्रों को परीक्षा देनी थी। इसमें से 175 छात्र उपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 235 में से 191 छात्र ही शामिल हुए। तीसरी पाली में 174 छात्र उपस्थित रहे। इसी तरह डीएन टेक्निकल इंस्टीट्यूट में पहली पाली में 147 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली में 185 और तीसरी पाली में 151 ने परीक्षा दी। शीतल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी लोहता में 48 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 20 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि 100 प्रश्नों के जवाब देने थे। इनमें हाईस्कूल की गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान विषय पर आधारित प्रश्न पूछे गए। नवनीत कुमार ने बताया कि हाईस्कूल स्तर के प्रश्न पूछे गए। गणित के सवाल ज्यादा लेंदी थे। भौतिक विज्ञान के प्रश्न आसान थे। रोहन ने बताया कि रसायन विज्ञान के प्रश्न कठिन थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed