{"_id":"58238bb34f1c1bf67eb39deb","slug":"pollution-in-kashi","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी में दिल्ली और आगरा से ज्यादा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में दिल्ली और आगरा से ज्यादा प्रदूषण
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 10 Nov 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
धुंध्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में प्रदूषण का संकट गहराता जा रहा है। बुधवार को शहर में दिल्ली और आगरा से ज्यादा प्रदूषण रहा। सुबह से रात तक आसमान में स्मॉग की चादर छाई रही। शहर में बुधवार को पिछले तीन दिनों में सबसे ज्यादा प्रदूषण रहा। इससे जन जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त रहा। काफी लोग काम धाम छेड़कर दोपहर में ही अपने घरों को लौट गए। दिन भर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। आंखों में जलन और सांस लेने की तकलीफ भी लोगों की बढ़ती जा रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक सोमवार की शाम पांच बजे काशी में प्रदूषण 459 (पीएम 2.5) और 440 (पीएम 10) था। वहीं दिल्ली में 425 (2.5) और आगरा में 405 (2.5) था। सबसे ज्यादा जहरीला वातावरण लखनऊ का था। लखनऊ में बुधवार की शाम 491 (पीएम 2.5) रिकार्ड किया गया। वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदूषण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जल्द ही बारिश नहीं हुई या इसकी रोकथाम के कोई उपाय नहीं किए गए तो स्थिति गंभीर हो जाएगी। शहर में प्रदूषण की वजह से ही बुधवार को बीएचयू, मंडलीय और जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई।