{"_id":"6096a7388ebc3ed2b2438148","slug":"polling-parties-arrived-in-odharan-village-polling-today-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: ओदरहां गांव में पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान रविवार को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: ओदरहां गांव में पहुंचीं पोलिंग पार्टियां, मतदान रविवार को
Sat, 08 May 2021 08:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 08 May 2021 08:29 PM IST
सार
चार प्रधान और एक जिला पंचायत सदस्य की रिक्त सीटों पर भी जल्द होगा चुनाव
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के सेवापुरी ब्लाक के ओदरहां गांव में रविवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां शनिवार को पहुंच गई हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की मौत के चलते प्रधान की पांच और जिला पंचायत सदस्य की एक सीट रिक्त हो गई हैं। इनमें से सेवापुरी ब्लाक के ओदरहां गांव में प्रधान की सीट पर पुनर्मतदान रविवार को होगा। 11 मई को मतगणना होगी। अधिकारियों की देखरेख में प्रशिक्षण देने के बाद पोलिंग पार्टियों की रवानगी ब्लॉक मुख्यालय से की गईं।
विज्ञापन
पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सेवापुरी ब्लाक के गांव ओदरहां में ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी शीला देवी की मतदान के एक दिन पूर्व मौत हो गई थी। इसके चलते यहां पुनर्मतदान की तारीख निर्धारित कर दी थी। इसके अलावा बाकी चार प्रधानों और एक जिला पंचायत सदस्य के रिक्त सीटों पर मतदान बाद में होगा। चिरईगांव सेक्टर 4 से विजयी जिला पंचायत सदस्य सुशीला सोनकर की मौत होने से सीट रिक्त हो गई है।
विज्ञापन
चोलापुर विकास खंड के चुमकुनी गांव निवासी वीणा सिंह छितमपुर गांव से ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं। बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई थी। शिवदशा में ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए प्रत्याशी धर्मदेव यादव की भी मतगणना से पूर्व मौत हो गई थी। चिरईगांव ब्लाक के ग्राम पंचायत सिरिस्ती के ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई प्रत्याशी निर्मला की मौत 26 अप्रैल को हो गई थी। पिंडरा ब्लॉक के नंदापुर के ग्राम प्रधान की जीत के बाद मौत हो गई। प्रधान पद की प्रत्याशी सुनरा देवी ने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी को 3 मतों से हराकर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन