{"_id":"5d51c9798ebc3e6d1c2165c0","slug":"political-varanasi-news-vns4780396152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम के आने से पहले पूरी कर लें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम के आने से पहले पूरी कर लें तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अधिकारी अपने कार्यालयों में समय के अनुसार अनिवार्य रूप से बैठें। जनता की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें। सूत्रों के अनुसार, सर्किट हाउस में अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के सार्थ बैठक में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के पहले सभी तैयारियां पूरी कर लें, ताकि किसी प्रकार की कमी न रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री अगले माह काशी आ सकते हैं।
सावन के अंतिम सोमवार को उप मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की। यहां से लौटकर सर्किट हाउस आए और पार्टी कार्यकर्ताओं, अधिकारियों के साथ बैठक की।
उप मुख्यमंत्री ने जिले के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कहा कि अधिकारी जन समस्याओं का निराकरण तत्परता से करें। साथ ही निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिया। कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानक के अनुरूप और गुणवत्ता पूर्ण होने चाहिए। निर्माण कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा संबंधित अधिकारी समय-समय पर करते रहें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश कि सोशल सेक्टर की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाए। कार्यक्रम में देरी पर मीडियाकर्मी नाराज हुए तो उप मुख्यमंत्री ने उन्हें मनाया। पत्रकारों से कहा कि अनुच्छेद 370 खत्म हो गया जश्न मनाइए।