फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Political stakes: Ballia SP rebels were in 'banyan' shade

सियासी दांव : बलिया में सपा के बागियों को मिली 'बरगद' की छांव

Sat, 04 Feb 2017 06:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 04 Feb 2017 06:49 PM IST
विज्ञापन
Political stakes: Ballia SP rebels were in 'banyan' shade
EVM

विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से खफा बलिया के समाजवादी पार्टी के दो दिग्गज नेता अब पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पार्टी समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) के सहारे मैदान में ताल ठोकेंगे। समाजवादी जनता पार्टी ने इन दोनों नेताओं को चुनाव में अपना समर्थन देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


चुनावी महासमर में खुद को साबित करने के लिए दोनों नेता सजपा का चुनाह चिह्न बरगद की छांव में ताल ठोकते नजर आएंगे। विधानसभा चुनाव में बैरिया सीट से सपा के पूर्व जिला महासचिव मनोज सिंह तथा बांसडीह से नीरज सिंह गुड्डू ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


बांसडीह सीट से सहतवार चेयरमैन के प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन पार्टी में हुए उलेटफेर के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नीरज सिंह गुड्डू का टिकट काटकर मंत्री रामगोविंद चौधरी को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन नीरज सिंह गुड्डू ने समर्थकों के बल पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। वहीं, दूसरी ओर बैरिया विधानसभा सीट से सपा के पूर्व जिला महासचिव मनोज सिंह को भी टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन जब प्रत्याशियों की सूची जारी हुई तो उनकी जगह सिटिंग विधायक जयप्रकाश अंचल को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।

उनका कहना है कि पार्टी के आलाकमान के कहने पर ही उन्होंने क्षेत्र में चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी की थी। लेकिन ऐन मौके पर उन्हें टिकट नहीं दिया गया। अब वह निर्दल ही चुनाव लड़कर अपनी ताकत का अहसास कराएंगे। सपा के इन दोनों कद्दावर नेताओं द्वारा चुनाव लड़ने का ऐलान किए जाने के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की समाजवादी जनता पार्टी (राष्ट्रीय) द्वारा समर्थन किया गया है।


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्यामजी त्रिपाठी ने बैरिया और बांसडीह विधानसभा सीट पर खुद का प्रत्याशी न उतारकर मनोज सिंह और नीरज सिंह गुड्डू को समर्थन देने का ऐलान किया है। ऐसे में सपा के दोनों दिग्गज नेताओं को समाजवादी जनता पार्टी का साथ मिलने की क्षेत्र में चर्चा जोरों पर चल रही है। चुनावी महासमर में खुद को साबित करने के लिए दोनों नेता बरगद की छांव में ताल ठोकते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed