फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Policeman threw hot oil on egg seller

बनारस में पुलिसवाले की दादागिरी, अंडे के पैसे मांगने पर दुकानदार पर उड़ेला गर्म तेल

Mon, 26 Feb 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 26 Feb 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Policeman threw hot oil on egg seller
घायल राजेश - फोटो : अमर उजाला
बनारस में रविवार रात एक सिपाही ने अंडे खाए। इसके बाद जब अंडा विक्रेता ने पैसे मांगे तो सिपाही ने उसके ऊपर ठेले पर रखा गर्म तेल उड़ेल दिया। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार भाग कर मौके पर आए तो रौब झाड़ता हुआ सिपाही मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


आननफानन में अंडा विक्रेता को उसकी पत्नी दीनदयाल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले गई। उधर, इलाकाई दुकानदारों ने जाम लगा दिया और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन


सूचना पाकर सीओ चेतगंज और कैंट मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से सिपाही को चिह्नित कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तो लगभग 45 मिनट बाद दस बजे आवागमन सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारंग तालाब चौराहा के समीप रोजाना की भांति रविवार की रात भी राजेश अपना ठेला लगाया हुआ था। ट्रामा सेंटर में भर्ती राजेश ने बताया कि एक सिपाही रोजाना शाम के समय आता था और उसकी बेटी को धमका कर मुफ्त में अंडे खाता था।

रविवार की शाम वो खुद दुकान पर मौजूद था तो सिपाही के अंडे खाने के बाद उसने पैसे मांगा। इसी बात पर भड़के सिपाही ने कहासुनी के बाद उस पर गर्म तेल उड़ेल दिया।

उधर, इलाकाई लोगों का कहना था कि सड़क किनारे दुकान लगाने वालों से पुलिस वाले आए दिन अवैध वसूली करते हैं या मुफ्त में खाद्य सामग्री खाते हैं। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जाता है।

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Policeman threw hot oil on egg seller
demo pic
सारंग तालाब चौराहा की घटना को लेकर सारनाथ और जैतपुरा थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। आमजन चौराहे पर जाम लगाए रहे लेकिन दोनों थानों की पुलिस सीमा निर्धारण में ही लगी रही।

इसी वजह से सीओ चेतगंज और सीओ कैंट भी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में चेतगंज क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र तिवारी ने कहा कि घटना सारनाथ थाना क्षेत्र की है और मामले से संबंधित मुकदमा वहीं दर्ज किया जाएगा।

सारंग तालाब चौराहा पर अंग्रेजी व देशी शराब और बीयर का ठेका होने के कारण रोजाना पियक्कड़ों का जमावड़ा लगता है। इस दौरान चौराहे से गुजरने वाली युवतियों और महिलाओं को पियक्कड़ों की फब्तियां सुननी पड़ती है।

इसके साथ ही आए दिन चौराहे के आसपास कहासुनी के बाद हाथापाई होना भी सामान्य बात है। मगर, पुलिस पियक्कड़ों को लेकर कभी कारगर कार्रवाई करती हुई नहीं नजर आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed