{"_id":"5bbe2468867a5528242f1918","slug":"policeman-died-due-to-dengue-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, एक पुलिसकर्मी की मौत, कई अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप, एक पुलिसकर्मी की मौत, कई अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 11 Oct 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में डेंगू का प्रकोप बढता जा रहा है। शहर से लेकर गांव तक लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। हर दिन अस्पतालों में नए मरीज पहुंच रहे हैं। बुधवार को वाराणसी के एसएसपी आनंद कुलकर्णी के हेड पेशी यशवंत सिंह यादव (57) की डेंगू से मौत हो गई।
वहीं शहर के लक्सा थाने में दस पुलिसकर्मी डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। छह पुलिसृकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं चार पुलिसकर्मी छुट्टी लेकर घर पर उपचार करा रहे हैं। डेंगू की चपेट में आने वालों में रामबली राय, राजाराम, शिवबाबू पाल, अमरेश बहादुर, रघुवंश सिंह, आनंद प्रकाश यादव, राघव राम, आलोक प्रताप सिंह, सूर्य विजय चौधरी व रामकशुन यादव शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों को तेज बुखार के साथ-साथ प्लेटलेट्स कम होने की शिकायत है।

एसएसपी के हेड पेशी की डेंगू से मौत
यशवंत सिंह यादव
वाराणसी के एसएसपी आनंद कुलकर्णी के हेड पेशी यशवंत सिंह यादव (57) की बुधवार को डेंगू से मौत हो गई। बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल में उपचार कै दौरान उनकी मौत हो गई। महकमे की सूचना पर शहर आए परिजन यशवंत के शव को घर ले गए।
इससे पहले पुलिस लाइन में यशवंत के पार्थिव शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी यशवंत सिंह यादव पुलिस ऑफिस में एसएसपी के हेड पेशी के तौर पर तैनात थे।
बताया जाता है कि बीते सात दिनों से यशवंत बुखार से पीड़ित थे लेकिन उन्होंने इस पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। बुधवार को यशवंत कार्यालय आए और उनकी हालत अचानक बिगड़ी तो उन्हें मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने सर सुंदरलाल अस्पताल रेफर कर दिया।
उपचार के दौरान पता लगा कि उन्हें डेंगू है और उनका प्लेटलेट्स काउंट बहुत कम है। शाम के समय उनकी मौत होते ही महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि हमने असमय ही अपना एक कर्मठ साथी खो दिया है। यशवंत की कमी हमें सदैव खलेगी।

अस्पतालों का डेंगू वार्ड फुल
वाराणसी के दीनदयाल और मंडलीय अस्पताल में 10-10 और बीएचयू में आठ मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पतालों में अलग डेंगू वार्ड बनाकर लोगों का इलाज चल रहा है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में आठ बेड वाला वार्ड भी फुल है। इसके अलावा दो और मरीजों को दूसरे वार्ड में भर्ती किया गया है।
महमूरगंज के कृष्णानगर कालोनी, अन्नपूर्णा कालोनी में तो कही-कही एक ही परिवार के दो-दो लोगों को डेंगू हो गया है। उधर आईएमए समेत अन्य ब्लड बैंकों में प्लेटलेटस के लिए मारामारी करनी पड़ रही है। आईएमए में आम दिनों में जहां 100 यूनिट की खपत होती थी वहीं अब यह संख्या बढ़कर 250 से 300 यूनिट पहुंच जा रही है।
मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ.बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल के ब्लड बैंक में पर्याप्त ब्लड और प्लेटलेटस है। इस समय बिना एक्सचेंज के ही ब्लड और प्लेटलेटस दिया जा रहा है।