फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police will have special vigil on Ganga Ghats and tourist places in varanasi on New Year first january

Varanasi: नए साल पर गंगा घाटों और पर्यटन स्थलों पर पुलिस की होगी विशेष निगरानी, मनचलों की खैर नहीं

Thu, 29 Dec 2022 05:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Dec 2022 05:00 PM IST
सार

नए साल पर वाराणसी में अधिक भीड़ उमड़ती है। गंगा घाटों और पर्यटन स्थलों पर भीड़ को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रहेगी। पिछले साल यातायात जाम, मारपीट की घटनाओं को संज्ञान में लेकर इस बार पूरी तैयारी के साथ पुलिस मुस्तैद रहेगी।

विज्ञापन
Police will have special vigil on Ganga Ghats and tourist places in varanasi on New Year first january
नये साल पर वाराणसी में गंगा पार उमड़ती है भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल पर वाराणसी के गंगा घाटों और पर्यटन स्थलों पर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी रहेगी। सारनाथ पर्यटन स्थल पर पुलिस की विशेष निगरानी होगी। नए साल पर यहां अधिक भीड़ उमड़ती है। लिहाजा यातायात व्यवस्था को लेकर भी यातायात पुलिस ने योजना बनाई है। अस्सी और दशाश्वमेध घाट जाने वाले मार्गों पर रूट डायवर्जन होगा। मनचलों और असमाजिक तत्व के लोगों साथ ही नशे में उपद्रव करने वालों पर विशेष नजर रहेगी। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सभी जोन के डीसीपी को दिशा निर्देशित किया गया है। पर्यटक स्थलों की साफ-सफाई भी शुरू हो गई है। प्रमुख गंगा घाट जैसे रविदास घाट, अस्सी, दशाश्वमेध, नमो घाट समेत अन्य घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का खाका भी खींच लिया गया है।

विज्ञापन

आग से बचाव संबंधी उपाय भी

वरुणा और काशी जोन के पुलिस अधिकारियों ने सभी थानेदारों और चौकी प्रभारियों को सतर्क रहने और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिशा निर्देशित किया है। पर्यटक स्थलों और भीड़ भाड़ वाले जगहों पर सीसी कैमरे और आग से बचाव संबंधी उपाय को दुरुस्त रखने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्सी घाट पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर यहां यातायात डायवर्जन किया जाएगा। उधर, रामनगर किले में भी व्यवस्था ठीक करने को कहा गया है। पिछले साल यातायात जाम, मारपीट की घटनाओं को संज्ञान में लेकर इस बार पूरी तैयारी के साथ पुलिस मुस्तैद रहेगी।

नौकायन करने वालों की होगी निगरानी

नए साल पर बड़ी संख्या में सैलानी गंगा में नौकायन करते हैं। कोई हादसा न हो इसके लिए जल पुलिस और एनडीआरएफ को अलर्ट किया गया है। एसीपी दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने सभी नाविकों को चेताया कि बगैर लाइफ जैकेट और बचाव उपकरण, क्षमता से अधिक नाव का संचालन पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
 
सभी जोन के पुलिस अधिकारियों और थानेदारों निर्देशित किया गया है कि पर्यटक स्थलों का एक बार निरीक्षण जरूर कर लें। खास कर गंगा घाटों पर विशेष नजर रखें। - संतोष कुमार सिंह, अपर पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed