{"_id":"5d8a7c258ebc3e93a76ff17f","slug":"police-varanasi-news-vns4856840113","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल के बच्चे को बेची शराब, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल के बच्चे को बेची शराब, मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शराब ठेकों पर शराब की बिक्री करते समय सेल्समैन ग्राहक की उम्र और सरकारी नियमों का ध्यान नहीं रखते हैं। मंगलवार की रात 10 बजे के बाद महमूरगंज स्थित एक ठेके से आठ साल के बच्चे को शराब खरीदते देख कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वीडियो रिकार्डिंग करा कर क्लिप सिगरा पुलिस के पास भेजी तो आननफानन में अज्ञात सेल्समैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
महमूरगंज-सिगरा मार्ग स्थित शराब ठेका रात 10 बजे के बाद भी शराब की बिक्री के लिए चर्चा में रहता है। बीते दिनों यहां पर शराब के नशे में धुत युवकों में हवाई फायरिंग भी की थी। रात 10.44 बजे के लगभग विधायक सौरभ श्रीवास्तव शराब ठेके के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर शराब खरीद रहे आठ साल के बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने अपना वाहन रुकवाया और साथ चल रहे मनोज सोनकर से वीडियो रिकार्डिंग कराई। इंस्पेक्टर सिगरा ने बताया कि मनोज की तहरीर पर अज्ञात सेल्समैन के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।