फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police took action before burning Santa's effigy put VHP and Bajrang Dal leaders under house arrest in varanasi

वाराणसीः सांता का पुतला फूंकने से पहले पुलिस ने की कार्रवाई, विहिप व बजरंग दल के नेताओं को किया नजरबंद

Tue, 28 Dec 2021 12:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 28 Dec 2021 12:27 AM IST
सार

वाराणसी में सांता का पुतला फूंकने की सूचना पर विहिप नेता को हाउस अरेस्ट करने पर विहिप और बजरंग दल के नेताओं में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है।

विज्ञापन
Police took action before burning Santa's effigy put VHP and Bajrang Dal leaders under house arrest in varanasi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी पुलिस ने सांता का पुतला फूंकने की सूचना पर विहिप और बजरंग दल के नेताओं को नजरबंद कर दिया। ईसाई मिशनरियों के खिलाफ आंदोलन के तहत इन दलों की ओर से सोमवार को चर्च के सामने सांता का पुतला फूंकने का कार्यक्रम था। इसकी भनक लगते ही  पुलिस ने तेजी दिखाते हुए उक्त कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


रविवार की देर रात विहिप महानगर मंत्री राजन गुप्ता को शिवपुर स्थित घर में नजरबंद कर दिया। विहिप नेता को हाउस अरेस्ट करने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ संगठन में जबरदस्त गुस्सा व्याप्त है। बजरंगदल काशी महानगर संयोजक निखिल त्रिपाठी ने पुलिस प्रशासन से तत्काल विहिप नेता के हाउस अरेस्ट हटाने की मांग की है।
विज्ञापन


बजरंगदल और  विहिप नेताओं ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन विहिप नेताओं को नजरबंद करता है तो कार्यकर्ता सड़क पर प्रदर्शन करेंगे। ऐसी स्थिति में यदि कोई अप्रिय घटना हुई तो जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed