फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police swing into action after death Campaign against Chinese manjha manjha seized accused arrested raids

मौत के बाद जागी पुलिस: चीनी मांझे के खिलाफ अभियान, छापे में 56 किलोग्राम मांझा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2026 04:10 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 12 Oct 2026 04:10 PM IST
सार

वाराणसी में पुलिस ने छापेमारी कर 56 किलोग्राम प्रतिबंधित चीनी मांझा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की यह कार्रवाई चीनी मांझे से होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई। आरोपी से पूछताछ कर मांझे की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Police swing into action after death Campaign against Chinese manjha manjha seized accused arrested raids
चीनी मांझे के खिलाफ अभियान। - फोटो : संवाद

विस्तार

चीनी मांझे से साड़ी कारोबारी सुनील कुमार गुजराती की मौत के बाद कमिश्नरेट पुलिस हरकत में आई। बीती शाम पुलिस ने काशी जोन में चेकिंग अभियान चलाया। दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के देवनाथपुरा में मकान से 56 किलोग्राम सिंथेटिक नायलान के मांझे बरामद किए गए। मामले में विक्रेता वीरेंद्र कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में दुकानों की जांच की गई। मांझा मिलने के बाद आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ दशाश्वमेध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि चीनी मांझे की बिक्री करते कोई पकड़ा गया तो हत्या के प्रयास के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

सुप्रीम कोर्ट के साथ ही एनजीटी की भी सख्ती : जिला एवं सत्र न्यायालय में अधिवक्ता विकास सिंह ने बताया कि चीनी मांझे का उपयोग और बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंधित है। सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने इस पर सख्त गाइडलाइंस जारी की है। पतंग उड़ाने के लिए केवल पारंपरिक, हानिरहित सूती धागे (कॉटन थ्रेड) के इस्तेमाल की ही अनुमति है। 

प्रतिबंधित मांझा बेचने या इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। इनमें 5 साल तक की जेल या 1 लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है। लापरवाही से मौत पर हत्या में प्राथमिकी दर्ज होगी। 

विज्ञापन

सामनेघाट पुल, तरना और फुलवरिया में भी हुए हादसे : पिछले साल मकर संक्रांति के समय सामने घाट पुल पर चढ़ते हुए बाइक सवार जितेंद्र मौर्य प्रतिबंधित चीनी मांझे की चपेट में आ गए थे।  इससे जितेंद्र लहूलुहान हो गए उन्हें तुरंत पास के रामनगर चिकित्सालय ले जाया गया था। दुर्गाकुंड क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवती का चेहरा मांझे से कट गया था। रामनगर पुल के पास भी एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। फुलवरिया फोरलेन और शिवपुर के तरना पुल पर भी बाइक सवारों की गर्दन में चीनी मांझा फंस गया था। इससे गंभी चोट आई थी। 

विज्ञापन

Police swing into action after death Campaign against Chinese manjha manjha seized accused arrested raids
पतंग मार्केट में पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

गिरफ्तारी हुई, प्रभावी पैरवी न होने से मिली दुकानदारों को राहत

  • प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद प्रभावी पैरवी नहीं होती है। इससे चीनी मांझे की बिक्री करने वाले दुकानदारों को आसानी से जमानत मिल जाती है। 
  • जनवरी 2026 में दुकानों से 88 किलोग्राम चीनी मांझा जब्त कर विनोद कुमार पटेल को गिरफ्तार किया था। 
  • जनवरी 2025 में मकर संक्रांति से पहले पुलिस ने 1.5 करोड़ रुपये का लगभग 15000 किलो मांझा पकड़ा था। 4 लोगों को गिरफ्तार किया था।
  • दिसंबर 2025 में 5 दुकानों से 202 किलो चीनी मांझा मिला था। 5 दुकानदारों को गिरफ्तार कर 4 प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed