{"_id":"675eafa7478459e1bf0301d3","slug":"police-stopped-congress-members-vishwanath-temple-workers-slogans-matter-related-to-akshayvat-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : विश्वनाथ धाम जा रहे कांग्रेसजनों को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी; अक्षयवट से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : विश्वनाथ धाम जा रहे कांग्रेसजनों को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी; अक्षयवट से जुड़ा है मामला
Sun, 15 Dec 2024 04:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 15 Dec 2024 04:00 PM IST
सार
Varanasi News : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज काशी की संस्कृति, सभ्यता, आस्था के साथ सबसे अधिक खिलवाड़ हिन्दू का ठेकेदार बनने वाली भाजपा ने किया है। कारीडोर में नाम पर सैकड़ों मंदिरों को सरकार ध्वस्त कर रही है।
विज्ञापन
मैदागिन स्तिथि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा के पास एकत्रित होकर रविवार को जिला/ मह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैदागिन स्तिथि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा के पास एकत्रित होकर रविवार को जिला/ महानगर कांग्रेस कमेटी के लोग बाबा विश्वनाथ के दर्शन हेतु व वहां व्याप्त समस्याओं के अवलोकन हेतु 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के साथ मंदिर की तरफ बढ़े। उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। कांग्रेसजनों ने रोष व्यक्त करते हुए अपनी मांग पत्र को सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संयुक्त रूप से कहा कि अति प्राचीन काशी के अक्षयवट को प्रधानमंत्री ने उनकी केंद्र व प्रदेश की सरकार ने अपने झूठे-खोखले विकास का हवाला देकर गिरवा दिया। आज वही प्रधानमंत्री प्रयागराज के वटवृक्ष की पूजा-परिक्रमा कर अपना बड़े शौक से फोटोबाजी कर सियासी रोटी सेंक रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेसजनों ने कहा कि वाराणसी के सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ प्रयागराज में स्थित अक्षय वट की पूजा कर फोटो सेशन कराते हैं और वहीं अपने संसदीय क्षेत्र में काशी की पवित्र नगरी में बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित पौराणिक व प्राचीन अक्षय वट को कटवाते हुए सनातम धर्म की अवहेलना अपने व्यापारी मित्रों के हितों के लिए करते हैं। इसका स्पष्टीकरण जनता के सामने आना चाहिए साथ ही मंदिर में व्याप्त अव्यवस्था दुरुस्त होना चाहिए।
विज्ञापन
इस दाैरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, डॉ. राजेश गुप्ता, वकील अंसारी, सतनाम सिंह, अनुराधा यादव, पूनम विश्वकर्मा, आशीष गुप्ता, प्रमोद वर्मा, विकास काैंडिल्य, राजेंद्र गुप्ता, सुशील पांडेय, आशिष पाठक, असलम खां, मो. उज्जेर, रामश्रृंगार पटेल, आनंद चौबे, रेनू चौधरी, आरती सरोज, मो. जाहिद, कृष्णा गौड़, विनोद, बाबूलाल यादव, संतोष कुमार, मृत्युंजय सोनकर, किशन यादव, आजाद प्रसाद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।