फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police steal german shepherd puppy in jaunpur

होली पर मच गया हल्ला, जब पुलिस चुरा ले गई जर्मन शेफर्ड का पिल्ला

Sat, 23 Mar 2019 11:19 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 23 Mar 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
Police steal german shepherd puppy in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस के कारनामों के किस्से आपने कई सुने होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पुलिस ने जो किया ऐसा वाकया शायद ही कभी सुना होगा। होली के दिन शांति व्यवस्था में लगी पुलिस द्वारा ऐसा कृत क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। पुलिस की करतूत पर गांव भर में हल्ला मच गया।

विज्ञापन


जिले के बदलापुर क्षेत्र के तियरा गांव में होली के दिन शांति व्यवस्था के मद्देनजर डायल 100 पुलिस की तैनाती की गई थी। गांव के लोग होली खेलने में मस्त थे। पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान गांव के पूर्व प्रधान अशोक कुमार सिंह ने अपने घर पर जर्मन शेफर्ड प्रजाति के कुत्ते के बच्चे को पाल रखा है।
विज्ञापन


पूर्व ग्राम प्रधान का आरोप है कि जब सभी लोग होली खेल रहे थे, उसी दौरान डायल 100 के एक सिपाही की नजर जर्मन शेफर्ड प्रजाति के कुत्ते के बच्चे पर पड़ी। इसके बाद सिपाही कुत्ते के बच्चे को उठाने लगा तो घर की महिलाओं ने विरोध किया। लेकिन सिपाही का मन उस कुत्ते के बच्चे पर इस कदर आ गया कि वह महिलाओं के विरोध के बाद भी कुत्ते को गाड़ी में रख लिया और अपने साथ थाने ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद घर की महिलाओं ने इस बात की शिकायत पूर्व ग्राम प्रधान से की। इसके बाद पूर्व ग्राम प्रधान अशोक सिंह ने पिल्ला चोरी की शिकायत डायल 100 पुलिस से की। इसके बाद पूर्व ग्राम प्रधान 15 लोगों के साथ बदलापुर थाने में धावा बोल दिए। साथ ही सिपाही पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कुत्ते के बच्चे को उसी वाहन से पूर्व प्रधान के घर भेजवाया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed