फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Police shut down loudspeakers in Varanasi on complaint of sick youth

पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी: बीमार युवक की शिकायत पर पुलिस ने बंद कराया लाउडस्पीकर, जानें- पूरा मामला

Fri, 08 Mar 2024 12:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 08 Mar 2024 12:38 PM IST
सार

वाराणसी जिले के अनमोल नगर कॉलोनी में गृह प्रवेश के मौके पर तेज ध्वनि में धार्मिक पाठ से लोग परेशान थे। इस पर युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पुलिस ने लाउडस्पीकर बंद कराया। 

विज्ञापन
Police shut down loudspeakers in Varanasi on complaint of sick youth
UP Police - फोटो : iStock

विस्तार

सारनाथ थाने की अनमोल नगर कॉलोनी में गुरुवार शाम गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान तेज ध्वनि में धार्मिक पाठ से एक बीमार युवक परेशान हो गया। युवक की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने लाउडस्पीकर बंद कराया।

विज्ञापन


अनमोल नगर कॉलोनी में गृह प्रवेश के मौके पर लाउडस्पीकर से तेज आवाज में धार्मिक पाठ किया जा रहा था। इससे इलाके के लोग परेशान थे, लेकिन धार्मिक मामला होने के कारण कोई कुछ कह नहीं रहा था। कॉलोनी का ही एक बीमार युवक गुरुवार को अस्पताल से घर आया था। 
विज्ञापन


डॉक्टर द्वारा दी गई नींद की गोली खाकर वह सोने की कोशिश कर रहा था। मगर, लाउडस्पीकर की आवाज उसे सोने नहीं दे रही थी। इसी बीच कॉलोनी के एक व्यक्ति ने ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान चलाने वाली संस्था सत्या फाउंडेशन के हेल्पलाइन नंबर 9212735622 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के सचिव चेतन उपाध्याय ने सारनाथ थानाध्यक्ष और एसीपी सारनाथ को सूचना दी। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बीमार युवक की तबीयत का हवाला देकर लाउडस्पीकर को बंद कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed